Highlights :
सीएम ने नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का लोकार्पण किया।
134 एकड़ में 1 हजार करोड़ से बना है ये खेल परिसर।
फैमस सिंगर सुखविंदर ने लोकार्पण समारोह में दी प्रस्तुति।
Nathu Barkheda Sports Complex Opening : राजधानी भोपाल में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने वाले नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का उद्घाटन 22 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। विधि विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने इसे लोकार्पण किया। लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से 134 एकड़ जमीन पर डेवलप किए जा रहे इस खेल परिसर के उद्घाटन में भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी मार्च पास्ट करके शामिल हुईं।
कार्यक्रम में फेमस सिंगर सुखविंदर सिंह का भी अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को 9 करोड़ 23 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि चेक के जरिए दी।
सीएम ने समारोह में मौजूद युवाओं और खिलाड़ियों को भी लोकार्पण का हिस्सा बना लिया। उन्होंने सभी से अपने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाने की अपील कर दी और खुद ने भी अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर जनता के साथ खेल परिसर का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि खेलों के इतिहास में भोपाल के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। उन्होंने कहा कि ये नजारा देश और प्रदेश में खेलों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रहा है।
भोपाल में नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के लोकार्पण समारोह में भारत के साथ चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला। कार्यक्रम में सिंगर सुखविंदर सिंह का भी अभिनंदन किया गया। लोकार्पण के बाद उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया और गीतों के जरिए समारोह में उत्साह भर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से कुल 9 करोड़ 23 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से दी।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले खेलों में 17वें स्थान पर था लेकिन अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि अगले दो साल में प्रदेश देश के सबसे बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्यों में शामिल होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।
उन्होंने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम को भी मंजूरी दी है। सरकार एशियन चैंपियनशिप आयोजित करने और भोपाल की हॉकी पहचान को फिर मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।