भोपाल में कलरी देवी हत्याकांड के विरोध में परिजनों का हंगामा, कलेक्ट्रेट रोड पर 45 मिनट तक किया चक्काजाम

Kalri Devi Murder Case: भोपाल में कलरी देवी हत्याकांड पर भड़का जनाक्रोश, परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटने से हत्या की हुई पुष्टि।
Kalri Devi Murder Case Protest In Bhopal
कलरी देवी हत्याकांड के विरोध में परिजनों का हंगामा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के विरोध में चक्काजाम, 45 मिनट तक प्रदर्शन।

  • सोने के दांत उखाड़कर हत्या का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन।

  • कोहेफिजा से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा।

  • कलरी देवी हत्याकांड से भड़का आक्रोश, पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिजनों ने जताई नाराजगी।

Kalri Devi Murder Case Protest In Bhopal: भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के विरोध में शनिवार को परिजन और परिचितों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने कोहेफिजा से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाली सड़क पर करीब 200 मीटर तक चक्काजाम कर दिया।

लगभग 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन और पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।

सोने के दांत उखाड़कर हत्या करने का आरोप, परिजनों में आक्रोश

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने कलरी देवी की बेरहमी से हत्या की और उनके सोने के दांत तक उखाड़ लिए। इस घटना के बाद परिवार और परिचितों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश जताया। उनका कहना है कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी क्षेत्र में इसी तरह की दो हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

अधिकारियों के आश्वासन पर 45 मिनट बाद खत्म हुआ चक्काजाम

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल बाजपेई, कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर और शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान सहित दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद करीब 45 मिनट से जारी प्रदर्शन समाप्त हुआ। परिजन कलरी देवी का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।

Kalri Devi Murder Case Protest In Bhopal
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद, प्रशासन ने 4 गानों पर लगाई रोक, बच्चों की एंट्री पर बैन

वाजपेयी नगर मल्टी में अकेली रहती थीं कलरी देवी

कलरी देवी पति स्वर्गीय हरिचरण के साथ वाजपेयी नगर मल्टी के ब्लॉक बी-2 में रहती थीं। उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है। उनका इकलौता बेटा मूक-बधिर है और श्यामला हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला की हत्या का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में लूट के इरादे से वारदात की आशंका जताई गई थी।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से हत्या की पुष्टि

पुलिस को मिली शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, रस्सी जैसी किसी चीज से महिला का गला घोंटा गया था। परिजनों ने इलाके में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है, जो वारदात के बाद से दिखाई नहीं दिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी उसकी भूमिका की पुष्टि नहीं की है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Kalri Devi Murder Case Protest In Bhopal
सीहोर के इछावर में घटिया सीसी सड़क निर्माण पर बवाल, नाम बदलकर ठेके लेने के आरोप पर भड़कीं पार्षद