भोपाल की DIG सिमाला प्रसाद फिर दिखेंगी सिल्वर स्क्रीन पर, ‘द नर्मदा स्टोरी’ में निभाई अहम भूमिका, ट्रेलर रिलीज
IPS Officer In Bollywood: भोपाल की DIG सिमाला प्रसाद जल्द ही फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में नजर आएंगी। IPS अधिकारी और अभिनेत्री सिमाला प्रसाद की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह SI बनी हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
IPS अफसर सिमाला प्रसाद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
IPS Simala Prasad Film: मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में भोपाल में डीआईजी पद पर पदस्थ सिमाला प्रसाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अपनी पुलिस सेवा के साथ-साथ अभिनय के लिए भी पहचान बना चुकी सिमाला प्रसाद आगामी फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ में लीड रोल निभाती दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
खाकी वर्दी में कानून व्यवस्था संभालने वाली एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फिल्मों में अभिनय करना अपने आप में अनोखी बात है। इसी वजह से सिमाला प्रसाद को कई लोग ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जानते हैं।
कौन हैं सिमाला प्रसाद?
सिमाला प्रसाद मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद तथा प्रसिद्ध साहित्यकार मेहरुन्निसा परवेज की बेटी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की और ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं। वे इंदौर में सीएसपी विजय नगर और एएसपी ईस्ट सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच UCC बिल पास; कांग्रेसी विधायकों ने जमकर की नारेबाजी
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल
सिमाला प्रसाद
क्राइम थ्रिलर है ‘द नर्मदा स्टोरी’
‘द नर्मदा स्टोरी’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो मध्य प्रदेश में अपराध और न्याय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में एक आदिवासी महिला के संघर्ष और न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है। सिमाला प्रसाद इसमें एक सब-इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रही हैं।
कॉलेज के दिनों से अभिनय का शौक
सिमाला प्रसाद ने किसी पेशेवर अभिनय संस्थान से प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन कॉलेज के दिनों में वे थिएटर से जुड़ी रहीं। अभिनय में रुचि होने के कारण उन्होंने फिल्मों के प्रोजेक्ट एक्सेप्ट किए। उनका मानना है कि सिनेमा सामाजिक जागरुकता का प्रभावी माध्यम है और इसके जरिए महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB बनी चैंपियन, इंदौर में जश्न का माहौल, राजवाड़ा से लेकर घर तक मनी जीत की खुशी
2016 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
सिमाला प्रसाद ने साल 2016 में Alif से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वे साल 2019 में Nakkash में नजर आईं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया था। अब ‘द नर्मदा स्टोरी’ के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंचने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और अंजली पाटिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
