मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में कार लेकर घुसा नशे में धुत आरक्षक, हुआ सस्पेंड
CM Security Breach Constable Suspended: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। नशे में धुत एक आरक्षक कार लेकर सीएम के काफिले में घुस गया। आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
मोहन यादव, मुख्यमंत्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Security Breach: भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार रात बड़ी चूक सामने आई। लालघाटी चौराहे पर एक बाइक सवार आरक्षक अचानक मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गया और सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए करीब चार किलोमीटर तक काफिले के पीछे चलता रहा। बाद में पुलिस ने करबला तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
जांच में आरक्षक शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव रात करीब 10 बजे स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे। इस दौरान निशातपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक शैलेश अवस्थी बाइक लेकर अचानक काफिले के बीच पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने वीआईपी रोड पर काफिले को ओवरटेक करने की भी कोशिश की।
आरक्षक हुआ सस्पेंड
स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने वायरलेस के जरिए आगे तैनात टीमों को अलर्ट किया और करबला तिराहे के पास उसे रोक लिया गया। ब्रीथ एनलाइजर जांच में आरक्षक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद डीसीपी जोन-4 ने उसे सस्पेंड कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- MP बनेगा औद्योगिक ग्रोथ इंजन
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
पूर्व इंस्पेक्टर का भाई है आरक्षक
बताया जा रहा है कि आरक्षक शैलेश अवस्थी पूर्व इंस्पेक्टर नीलेश अवस्थी का छोटा भाई है, जो पहले भोपाल में थाना प्रभारी रह चुके हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा व्यवस्था और कोहेफिजा पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें : Mohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
आरक्षक ने दी सफाई
आरक्षक शैलेश अवस्थी ने सफाई देते हुए कहा कि वह 15 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहा था और भूखा था। उसके अनुसार, सुबह से बिना भोजन के 15 घंटे ड्यूटी करने के बाद वह जल्दबाजी में खाना खाने के लिए घर जा रहा था और अनजाने में काफिले के रूट में आ गया, जिससे यह गलतफहमी हुई। इधर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में हुई इस चूक की अलग से जांच की जाएगी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
