Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
BJP Attacks On Congress: प्रोजेक्ट-M को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता कल्पेश सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को मुस्लिम लीग पार्टी और इस प्रोजेक्ट को राजनीतिक प्रोपेगेंड बताया है।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
कल्पेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता (फोटो सोर्स- नवभारत)
Congress Project M Controversy: कांग्रेस द्वारा ‘प्रोजेक्ट-M’ की शुरुआत और अल्पसंख्यक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की पहल को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता कल्पेश सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
कल्पेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीग पार्टी’ बन गई है और इसी सोच के तहत ‘प्रोजेक्ट M’ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को वास्तव में सभी वर्गों की महिलाओं की चिंता होती तो वह समान नागरिक संहिता (UCC) और नारी शक्ति वंदन कानून का समर्थन करती, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ऐसे मुद्दों का विरोध किया है।
मुस्लिम महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चाहे तीन तलाक का मामला रहा हो या शाहबानो केस, कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम महिलाओं को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उन्हें समान अधिकार देने के बजाय द्वितीय श्रेणी का नागरिक बनाकर छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप
आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है कांग्रेस
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि भाजपा सभी वर्गों की महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अधिकारों की बात करती है।
ये भी पढ़ें : अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
ये प्रोजेक्ट सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगेंडा
कल्पेश सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट M’ केवल एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है और जनता कांग्रेस की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अतीत में क्या किया और आज क्या कर रही है, यह सब देश की जनता देख रही है, इसलिए इस तरह की राजनीति का कोई असर नहीं होने वाला।
