भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन! परीक्षा और परिणामों में देरी पर छात्रों का फूटा आक्रोश

ABVP Protest In BU Bhopal: भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में परीक्षाओं और लचर प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन; नाम बदलने के प्रस्ताव के बीच सौंपा ज्ञापन।
bhopal-barkatullah-university-abvp-protest-students-outrage-erupts-over-delays-in-exams-and-results
एबीवीपी का बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhopal Barkatullah University ABVP Protest: भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में व्याप्त छात्र समस्याओं, प्रशासनिक अनियमितताओं और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।

संगठन का कहना है कि लंबे समय से छात्र कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनके समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

शैक्षणिक और प्रशासनिक परेशानियों का आरोप

एबीवीपी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में छात्रों को शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के अनुसार कई महत्वपूर्ण मामलों के निराकरण में देरी हो रही है, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है। परिषद का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उनके समाधान के लिए प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपकर की लंबित मांगों के निराकरण की मांग

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने परीक्षा, परिणाम, छात्र सुविधाओं और अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

नाम बदलने को लेकर लगातार चर्चा में विश्वविद्यालय

गौरतलब है कि हाल ही में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ किए जाने के प्रस्ताव को लेकर भी विश्वविद्यालय लगातार चर्चा में रहा है। इसी बीच परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्र संगठनों की सक्रियता भी बढ़ी है। एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि उसका आंदोलन पूरी तरह छात्र हितों से जुड़ा है और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

गौरतलब है कि, इससे पहले भी कई बार विश्वविद्यालय से ऐसी ही शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस मामले को तेजी से उठाने की ठान ली है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि छात्रों की यह समस्याएं कब तक हल होती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com