भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! जून के आखिरी हफ्ते में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट; देखें लिस्ट
MP News: उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-जंघई रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली 5 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग जून के अंतिम सप्ताह में अस्थायी रूप से बदला गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Railway Division Route Diversion June: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर अब भोपाल मंडल की रेल सेवाओं पर भी पड़ने वाला है। रेलवे प्रशासन ने जून के अंतिम सप्ताह में भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है।
इस बदलाव से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन ट्रेनों से भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी, विदिशा और बीना सहित कई प्रमुख स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
इन जगहों पर नहीं रहेगा ट्रेनों का ठहराव
मार्ग परिवर्तन के चलते कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से नहीं होगा। विशेष रूप से जंघई, जौनपुर, शाहगंज, भदोही और फूलपुर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
इन सभी ट्रेनों के रूट डायवर्ट
रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 से 29 जून तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस रूट से संचालित की जाएगी। इसके अलावा 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस और 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस को प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट मार्ग से चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PG डिग्री होने पर भी नहीं मिलेगी मिडिल स्कूल में नौकरी; ग्रेजुएशन की शर्त अनिवार्य
ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना
मार्ग परिवर्तन के कारण कई रेल्वे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से नहीं होगा, जिससे कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यात्रा समय बढ़ने और ट्रेनों में भीड़ अधिक होने की संभावना भी जताई गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति और स्टॉपेज संबंधी जानकारी जरूर जांचने की अपील की है।
