Bhopal News: कोर्ट परिसर बना अखाड़ा! चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर भिड़े वकीलों के दो गुट, जानें पूरा मामला
Lawyers Clash In Bhopal: जिला कोर्ट परिसर में दो वकीलों के गुट आपस में भिड़ गए, बताया जा रहा है कि विवाद बार एसोसिएशन के चुनाव से जुड़ा हुआ है। मामले को बढ़ता देख पुलिस को हस्तेक्षप करना पड़ा।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Bhopal Bar Association Election Dispute: भोपाल जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि झूमाझटकी तक की नौबत आ गई और पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि आमसभा में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की वजह से यह विवाद पैदा हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि कार्यकारिणी ने पहले जगमोहन शर्मा को 19 वोटों के बहुमत से मुख्य चुनाव अधिकारी चुना था लेकिन बाद में अचानक अध्यक्ष की सहमति से इंद्रजीत राजपूत को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया इसी फैसले को लेकर वकीलों में नाराजगी बढ़ती गई।
गुरुवार को गरमाया था माहौल
गुरुवार शाम को भी राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय परिसर में हंगामा हुआ था, विवाद सुलझाने के लिए शुक्रवार को आमसभा बुलाने का निर्णय लिया गया लेकिन आमसभा में भी सहमति नहीं बन सकी और विरोध तेज हो गया। वकीलों के एक गुट ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन महीने पहले ही खत्म हो चुका है, ऐसे में उसके फैसलों की वैधता पर सवाल उठता है।
सम्बंधित ख़बरें
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
खंडवा: AI से राहुल गांधी की कथित भ्रामक तस्वीर वायरल करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, जीतू पटवारी बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आमसभा को करना पड़ा रद्द
लगातार हंगामे और विरोध के चलते, आमसभा को निरस्त कर दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे के मुताबिक, ‘आमसभा को आगे नहीं बढ़ाया जा सका, मुख्य चुनाव अधिकारी की घोषणा हो चुकी है, चुनाव की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।’
यह भी पढ़ें: BJP ने किया था निष्कासित! अब बना दिया मछुआ कल्याड बोर्ड का अध्यक्ष; सवालों में महेश केवट की नियुक्ति
बार एसोसिएशन का चुनाव क्यों जरुरी?
बता दें कि बार एसोसिएशन का चुनाव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कानूनी पेशे की मर्यादा बनाए रखने और न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये चुनाव सक्षम नेतृत्व, वकीलों के कल्याण, और बार एवं बेंच (न्यायाधीशों) के बीच स्वस्थ संबंधों को बनाए रखने के लिए होता है।
