Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
MP News: भिंड में BJP किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन यादव के काफिले में 50 गाड़ियां दिखीं, पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील के बीच इस शक्ति प्रदर्शन ने सादगी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
भिंड में 50 गाड़ियों का काफिला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sajjan Yadav Bhind 50 Car Convoy: भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में निकला वाहनों का बड़ा काफिला एक बार फिर नेताओं की सादगी और शक्ति प्रदर्शन को लेकर चर्चा का विषय बन गया। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भिंड की सड़कों पर 50 से अधिक वाहनों का लंबा काफिला दौड़ता नजर आया।
काफिले के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने राजनीतिक संदेश और जमीनी व्यवहार के बीच के विरोधाभास को फिर सामने ला दिया।
सज्जन यादव के काफिले ने उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन यादव के भिंड पहुंचने पर समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्वालियर से भिंड तक निकले इस काफिले में 50 से अधिक वाहन शामिल रहे। शहर में प्रवेश के दौरान वाहनों की लंबी कतार के चलते कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। इसके कारण आम लोगों को काफी देर तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
इंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़! सोनम रघुवंशी की जमानत हाईकोर्ट ने रखी बरकरार; बिलख पड़ी राजा की मां
मुरैना में साले की शादी में गए युवक का बस स्टॉप पर मिला शव; साढ़ू पर लगा हत्या का संगीन आरोप
दमोह में बड़े बाबा के दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के जैन दंपति पर गिरा सूखा पेड़; मौके पर ही दोनों की मौत
समर्थकों ने किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
काफिले के दौरान समर्थक बड़ी संख्या में वाहनों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। सज्जन यादव भी समर्थकों के बीच स्वागत स्वीकार करते दिखाई दिए। शहरभर में यह काफिला चर्चा का केंद्र बना रहा, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ें: MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, मेरिट लिस्ट निरस्त; अब नए सिरे से बनेगी सूची
पीएम मोदी की अपील का भाजपा नेता पर नहीं दिखा असर
गौरतलब है कि, यह पूरा मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील कर रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री स्वयं भी सीमित वाहनों के साथ नजर आए थे, जिसे ईंधन बचत के संदेश के तौर पर देखा गया। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों और नेताओं को सादगी अपनाने तथा वाहनों की संख्या कम रखने की सलाह दे चुके हैं।
