Local Youth Surveyor Protest: लोकल यूथ सर्वेयरों का प्रदर्शन, मानदेय देने की मांग, मंत्री के बंगले का घेराव
Local Youth Surveyor Memorandum: सर्वेयरों का आरोप है कि पिछले 2 साल से काम करने और प्रशिक्षण लेने के बावजूद उन्हें न तो मासिक मानदेय मिला और न ही कोई अन्य सुविधा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया
लोकल यूथ सर्वेयरों का प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बंगले पर सौंपा ज्ञापन: सोर्स सोशल मीडिया
Local Youth Surveyor Demands Bhopal: डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य से जुड़े लोकल यूथ सर्वेयरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। सर्वेयरों का कहना है कि उनकी भर्ती “मामा” यानी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई थी और उसी दौरान उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया था, लेकिन दो साल तक लगातार मेहनत करने के बाद भी उन्हें न तो मासिक वेतन मिल पाया और न ही किसी प्रकार की अन्य सुविधा।
लोकल यूथ सर्वेयरों ने आरोप लगाया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों के बीच काम किया, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई। उनका कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें रोजगार सुरक्षा, पहचान और आर्थिक सहायता जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकीं, जिससे वे परेशान हैं।
नई भर्ती प्रक्रिया पर उठाये सवाल
सर्वेयरों ने नई भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हाल ही में नए लोकल यूथ सर्वेयरों की वैकेंसी निकाली गई है, जबकि पुराने सर्वेयरों का कार्यकाल खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों तक मेहनत करने वाले पुराने युवाओं को बाहर कर नई भर्ती करना अन्यायपूर्ण है। सर्वेयरों ने सरकार से मांग की है कि नया आदेश और भर्ती प्रक्रिया तत्काल वापस ली जाए तथा पहले से कार्यरत युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
ट्विशा शर्मा केस: तेज हुई सीबीआई जांच, पोस्टमार्टम करने वाले एम्स भोपाल के डॉक्टरों से हुई लंबी पूछताछ
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
मध्य प्रदेश में यूसीसी पर मिले 9.5 लाख सुझाव, मुस्लिम महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया समर्थन
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
* पुराने लोकल यूथ सर्वेयरों का कार्यकाल जारी रखा जाए।
* नई भर्ती प्रक्रिया और जारी लेटर को वापस लिया जाए।
* सभी सर्वेयरों को मासिक मानदेय दिया जाए।
* कार्यरत युवाओं को स्थायी पहचान पत्र और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं।
* डिजिटल क्रॉप सर्वे में पुराने प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।
* दो वर्षों से कार्य कर रहे युवाओं को रोजगार सुरक्षा दी जाए।
* सर्वेयरों को शासन की अन्य योजनाओं में भी अवसर प्रदान किए जाएं।
* जिला स्तर पर शिकायत और सुनवाई की व्यवस्था बनाई जाए।
यह भीपढ़ें :राहुल गांधी मानहानि केस: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की याचिका पर 12 मई को सुनवाई
समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन का रास्ता
लोकल यूथ सर्वेयरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
