बड़वानी में स्कूल जाने को तैयार था 4 साल का ऋषभ, बिल्ली के बच्चों को देखने गया तो कोबरा ने डसा, नहीं बची जान

Cobra Bite Child : बड़वानी के दतवाड़ा गांव में स्कूल जाने के लिए तैयार 4 साल के बच्चे को बिल्ली के बच्चों को देखते समय कोबरा ने डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
Barwani Cobra Snake Attack
कोबरा के डंसने से 4 साल के बच्चे की मौतफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Barwani Cobra Snake Attack : बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम दतवाड़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जाने के लिए तैयार 4 साल का बच्चा घर के एक कमरे में बिल्ली के बच्चों को देखने पहुंचा, जहां छिपे कोबरा सांप ने उसे डस लिया। परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम दतवाड़ा निवासी ललित का 4 वर्षीय बेटा ऋषभ सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो चुका था। इसी दौरान वह घर के पास एक कमरे में मौजूद बिल्ली के बच्चों को देखने पहुंच गया। इसी कमरे में कोबरा सांप छिपा हुआ था। बच्चे के वहां पहुंचते ही सांप ने उसे डस लिया।

सांप के डसने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे

बच्चे को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। उन्होंने ऋषभ को तत्काल उपचार के लिए बड़वानी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान ऋषभ की मौत हो गई।

घर के अंदर छिपा था कोबरा

घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घर के कमरे में कोबरा सांप मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सर्पमित्र को बुलाया गया। बड़वानी के सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।

गांव में पसरा मातम

चार साल के मासूम की मौत की खबर से ग्राम दतवाड़ा में शोक का माहौल है। जिस बच्चे को परिवार स्कूल भेजने की तैयारी कर रहा था, उसकी सांप के डसने से मौत हो जाने से परिजन सदमे में हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने घरों के आसपास और कमरों में सांपों से सतर्क रहने की अपील की है।

Barwani Cobra Snake Attack
MP में आज नो-UPI डे: ₹2 हजार से ज्यादा के डिजिटल पेमेंट नहीं लेंगे व्यापारी, स्कैनर को काले कपड़े से ढंकेंगे

परिवार ने बताई घटना

परिजनों के मुताबिक ऋषभ स्कूल जाने के लिए तैयार था और इसी दौरान वह बिल्ली के बच्चों को देखने चला गया। अचानक कमरे में छिपे कोबरा ने उसे डस लिया। परिजन उसे बचाने के लिए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com