बालाघाट में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, 10 लाख की सुपारी लेकर लोहे के एंगल से उतारा मौत के घाट

Balaghat Riyansh Chauhan Murder Case : बालाघाट जिले के हट्टा में प्रेम प्रसंग के चलते 20 साल के रियांश चौहान की हत्या का खुलासा हुआ है। युवती के पिता और भाई ने 10 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या।
20-year-old youth murdered over love affair in Balaghat
रियांश मर्डर केस में बालाघाट पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंसफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • बालाघाट में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया

  • पूलिस ने किया 20 वर्षीय रियांश चौहान की हत्या का खुलासा।

  • हत्या के लिए दस लाख रुपए देने की बात सामने आई।

Balaghat 10 Lakh Supari Murder Case : बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के पिता और भाई ने 10 लाख रुपए की सुपारी देकर युवक की हत्या करवा दी। चार युवकों ने मिलकर लोहे के एंगल से युवक के सिर पर कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद शव को गाड़ी के साथ सड़क किनारे रखकर घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश कर दी। पुलिस ने युवती के पिता और भाई के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

सड़क किनारे लहुलुहान मिला था युवक का शव

पुलिस के मुताबिक 17 नवंबर को लोहार परासपानी मार्ग पर बांधा तालाब के समीप रियांश चौहान उम्र करीब 20 साल निवासी नाहरवानी का शव मिला था। शव के पास उसकी गाड़ी एक्टिवा भी खड़ी थी। पहले तो ये मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था लेकिन बाद में घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की प्रकार से हत्या होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का एंगल बदलकर हत्या के एंगल से शुरू की।

लव अफेयर से नाराज थे लड़की के पिता और भाई

पुलिस की जांच में सामने आया कि रियांश का गांव की एक लड़की से लव अफेयर था। लड़की के पिता जीवन पटले और भाई आशुतोष पटले इस रिश्ते से नाराज थे। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश में दोनों ने रियांश की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 10 लाख रुपए देने का लालच देकर चार युवकों को तैयार किया।

मंढई से सुनसान जगह ले जाकर लोहे के एंगल से हमला

पुलिस की जांच के अनुसार 16 नवंबर की रात आरोपियों ने परासपानी की मंढई से रियांश को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसे शराब का सेवन कराया गया और फिर लोहे के एंगल से सिर पर कई बार वार किए गए। इस हमले में रियांश की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को उसकी मोपेड एक्टिवा के साथ सड़क किनारे रख दिया ताकि पुलिस और लोगों को मामला दुर्घटना लगे।

20-year-old youth murdered over love affair in Balaghat
सीधी में पीएचई विभाग में रिश्वतखोरी खेल, बाबू और ठेकेदार का 1 लाख रुपए लेते CCTV वीडियो वायरल

पिता पुत्र समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में यश पारधी, यश पटले, विकास उर्फ बग्गा चौधरी, आशुतोष पटले और जीवन पटले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कपड़े मोबाइल फोन और अन्य सबूत जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक मलय जैन के निर्देशन में हट्टा थाना पुलिस की टीम ने पांच दिन की जांच के बाद हत्याकांड का खुलासा किया।