सोशल मीडिया से शुरू हुआ ठगी का खेल, रेप के बाद ब्लैकमेल कर युवती से ठगे 1.30 करोड़ रुपए
Social Media Fraud Gang Busted: अशोकनगर में पुलिस ने युवती से 5 में 1.30 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। रेप, ब्लैकमेल और जेल भेजने की धमकी देकर 4 आरोपियों ने ठगी को अंजाम दिया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ashok Nagar Crime News: अशोकनगर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की है।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल
एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मदर्स डे पर इंदौर में निकाला गया कैंडल मार्च, राजा रघुवंशी जैसे केसों में पीड़ित परिवारों ने मांगा न्याय
Madhya Pradesh Wheat Purchase Record: गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश का ‘महा-रिकॉर्ड’: पंजाब और हरियाणा को पछाड़ा
राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
5 साल से चल रहा ठगी का खेल
पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले, जब वह नाबालिग थी और कक्षा 12वीं में पढ़ती थी, तब उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर आदित्य सिंह तोमर से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी और बेहतर भविष्य का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथी आर्यन सोनी के टैटू स्टूडियो ले जाने लगा, जहां चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। आर्यन सोनी इंद्रा पार्क क्षेत्र में टैटू स्टूडियो चलाता है। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई।
परिचित आयुषी ने भी ठगा
आरोपी आदित्य ने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और पिता की मृत्यु के बाद 5 लाख रुपए की मांग की। डर और बदनामी के चलते पीड़िता ने करीब 2 लाख रुपए दे दिए। पीड़िता की परिचित आयुषी चौहान ने भी उसे अपने जाल में फंसाया। वह खुद को एस्ट्रोलॉजर बताकर डराने लगी और अपने पति आकाश चौहान के साथ मिलकर मदद का भरोसा दिया। इसके बाद फर्जी कॉल्स के जरिए खुद को क्राइम ब्रांच और पुलिस अधिकारी बताकर धमकियां दी गईं और झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर लगातार पैसों की वसूली की गई।
कुल 1.30 करोड़ रुपए की ठगी
पीड़िता से अलग-अलग किश्तों में करीब 1.30 करोड़ रुपए की ठगी की गई, जिसमें गोल्ड लोन तक शामिल कराया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी की रकम से लग्जरी जीवन जी रहे थे। महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड सामान और आलीशान लाइफस्टाइल इनके शौक में शामिल थे। आयुषी चौहान तंत्र-मंत्र और ज्योतिष के नाम पर भी लोगों को प्रभावित करती थी।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा राज्य, हर घंटे जा रही एक जान
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों और पूछताछ के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी हुई है।
