सचिन पायलट, इमरान प्रतपागढ़ी, मोहन यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: भारत और पाकिस्तान के युद्धविराम हो गया है। इसका ऐलान विदेश मंत्रालय द्वारा किया गया। सीजफायर शाम 5.30 से लागू हो गया। वहीं दूसरी तरफ देश के अंदर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा शाषित राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जुबानी अटैक किया है। उन्होंने शनिवार को वह काला युग समाप्त हो गया है, जब कांग्रेस के शासन में दुश्मन सेना के जवानों का सिर कलम कर देते थे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत उकसावे को बर्दाश्त नहीं करता है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष का उल्लेख करते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के विपरीत भारत को कार्रवाई करने से पहले वैश्विक स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है।
मोहन यादव ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को कोसा
सीएम यादव ने सीहोर जिले के पिपलानी गांव में संवाददाताओं से कहा, “समय बदल गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब दुश्मन हमारे सैनिकों का सिर कलम कर देते थे। हमारी सेना बार-बार (कार्रवाई करने से पहले सरकार से) आदेश मांगती थी। (सेना कहती थी) ‘आप हमें आदेश दें, हम सब कुछ संभाल लेंगे। वे दिन चले गए।” उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मन अब किसी भी दुस्साहस के बारे में सोचने से पहले 100 बार सोचते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर कोई हमें भड़काने की कोशिश करेगा तो नया भारत उसे दंडित किए बिना नहीं छोड़ेगा। यह एक शानदार प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का समय है।
भाजपा ने शेयर किया वीडियो
वहीं इतना ही बीते रोज भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर कर पूर्व की कांग्रेस सरकार निशाना साधा। इस वीडियो में मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान हुए आतंकी हमलों को दिखाया गया है। वहीं वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में आतंकवादियों के खिलाफ लिए गए एक्श को दिखाया गया है।
The message to the enemies is loud and clear. 𝐃𝐨𝐧’𝐭 𝐦𝐞𝐬𝐬 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐮𝐬! Unlike the UPA regime’s passivity, New India has no patience for futile peace talks. #OperationSindoor pic.twitter.com/Eoi6xZTPxU — BJP (@BJP4India) May 9, 2025
कांग्रेस ने भी संभाला मोर्चा
सीजफायर के बाद भाजपा द्वारा किए जा रहे हमलों का कांग्रेस नेताओं द्वारा सांकेतिक जवाब दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी नेता ने सरकार के खिलाफ सीजफायर को लेकर टिप्पणी नहीं की, लेकिन इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए जा रहे हैं।
The message to the enemies is loud and clear. 𝐃𝐨𝐧’𝐭 𝐦𝐞𝐬𝐬 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐮𝐬! Unlike the UPA regime’s passivity, New India has no patience for futile peace talks. #OperationSindoor pic.twitter.com/Eoi6xZTPxU — BJP (@BJP4India) May 9, 2025
कांग्रेस के अन्य बडे़ नेताओं की बात करें तो सीजफायर को लेकर किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सर्वदलीय बैठक और संसद का सत्र बुलाने की मांग की है।