MP में बड़ा हादसा! खंडवा में मौत का तांडव, कुंए के अंदर जहरीली गैस से 8 की गई जान
Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हो गया है। एक कुएं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कुएं के अंदर से 6 लोगों की डेड बॉडी निकाला गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
MP में बड़ा हादसा! खंडवा में मौत का तांडव, कुंए के अंदर जहरीली गैस से 8 की गई जान
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कुएं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 6 लोगों का शव कुंए से बाहर निकाला जा चुका है। घटना गुरुवार शाम को छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। ऐसा बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हो रही थी। जिसके लिए 8 लोग इस कुएं में उतरे थे।
जानकारी के मुताबिक जिसे कुएं में मौत हुई है, उसके बगल से नाली निकली है। उसी के रास्ते गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है, जिस कारण से कुआं दलदल बन गया है। इसी की सफाई के लिए 8 लोग नीचे उतरे थे। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि जहरीली गैस बनने के कारण इन लोगों का दम घुटने लगा। जिससे सभी की मौत हो गई। मृतकों में राकेश पिता हरी, वासूदेव पिता आसाराम, अर्जुन पिता गोविंद, गजानंद पिता गोपाल, मोहन पिता मंसाराम, अजय पिता मोहन, शरण पिता सुखराम, अनिल पिता आत्माराम हैं।
रेस्क्यू टीम कुएं में उतरने की कोशिश कर रही
खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी वहां पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर
500 कोचिंग सेंटर और सिर्फ 3 के पास फायर NOC, ग्वालियर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई; सामने आया हैरान करने वाला सच
पुलिस कस्टडी से भाग रहा था महरौली का वो दरिंदा, मुठभेड़ में लगी गोली; देखें VIDEO
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गाद के नीचे दबे होने की है आशंका
घटना गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे की है। यह घटना जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे बाकियों के दबे होने की आशंका है।
