Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देसी बंदूक ने दिवाली की काली! कार्बाइड गन ने छीनी बच्चों की आंखों की रोशनी, 300 से ज्यादा घायल

MP में कफ सिरप के बाद कार्बाइड गन का कहर देखने को मिल रहा है। दिवाली के मौके पर देसी जुगाड़ से बने इस बंदूक को चलाने से 300 से ज्यादा लोग घायल हुए है, जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चें शामिल है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Oct 23, 2025 | 07:26 PM

एमपी में कार्बाइड गन का कहर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Carbide Gun Wreaks Havoc In MP: दीपावली के मौके पर खतरनाक कैल्शियम कार्बाइड गन के इस्तेमाल से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और उससे सटे विदिशा जिले में चोटिल सौ से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं जिनकी उम्र आठ से 14 साल के बीच है। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल के हमीदिया मेडिकल कॉलेज में जहां साठ लोग भर्ती हैं, वहीं विदिशा के सरकारी और कुछ निजी अस्पतालों में 50 लोगों का उपचार जारी है।

इनमें 14 बच्चों की आंखों की रोशनी छीन चुकी है। अधिकारी ने बताया कि लेकिन कुछ लोगों के चेहरे झुलस गए हैं तो कुछ के आंखों की रोशनी भी खतरे में पड़ गयी है। भोपाल के सीएमएचओ मनीष शर्मा के अनुसार सेवा सदन अस्पताल में पांच लोगों का इलाज हो रहा है जबकि अन्य लोग हमीदिया अस्पताल, जेपी अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं। दीपावली के अगले दिन पूरे भोपाल शहर में ऐसे 300 से अधिक मामले सामने आए थे, जिनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि एम्स में भर्ती 12 वर्षीय बच्चे की आंखों की रौशनी लौटाने के लिए चिकित्सकों की टीम प्रयासरत है। हमीदिया में भर्ती ऐसे ही दो और बच्चों की आंखों की रौशनी लौटाने के लिए उपचार जारी है। हमीदिया अस्पताल में अभी करीब 10 बच्चे भर्ती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जहरीले कफ सिरप ने ली एमपी के 4 साल के मासूम की जान, नागपुर AIIMS में 120 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा हर्ष

शिवराज सिंह चौहान बने बल्लेबाज, जडेजा की गेंद पर जड़ा जोरदार शॉट; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार और 12 राज्यों को भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला?

रीवा दौरे पर जीतू पटवारी का हमला: ‘बजट ने मध्य प्रदेश को दिया जीरो’, शिक्षा बजट घटाने और UGC पर सरकार को घेरा

अवैध रूप से खूब बिका देसी गन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 18 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ एक बैठक में प्रदेश के जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि कार्बाइड पाइप गन की बिक्री ना हो लेकिन गैस लाइटर, प्लास्टिक पाइप और कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल से बनाया गया यह देसी गन दिवाली के मौके पर अवैध रूप से बेचा गया। गन में भरा कैल्शियम कार्बाइड जैसे ही पानी से मिलता है तो एसिटिलीन गैस बनाता है और चिंगारी मिलते ही विस्फोट होता है।

जानकारों ने बताया कि विस्फोट से पाइप के टूटने पर निकलने वाले छोटे-छोटे प्लास्टिक के टुकड़े छर्रों की तरह शरीर में घुसकर गंभीर चोटें करते हैं और शरीर के विभिन्न हिस्सों को नुक़सान पहुंचाते हैं, विशेषकर आंखों, चेहरे और त्वचा को।

परिजनों का गुस्सा फूटा

हमीदिया अस्पताल में भर्ती 14 साल के हेमंत पंथी और 15 साल के आरिस के परिजनों ने इस कार्बाइड गन के लिए प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया और इस गन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की मांग की। आरिस के पिता सरीख ख़ान ने कहा कि इस प्रकार के गन बाजार में बिकने ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, जिन्होंने ये गन बनाई है और जो बेच रहे हैं, उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और बच्चों के इलाज के लिये मुआवजा राशि दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Mumbai के जोगेश्वरी में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर मौजूद

सीएमएचओ शर्मा ने बताया कि प्रशासन लगातार कार्बाइड गन बेचने और बनाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। विदिशा जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के प्रभारी आर के साहू ने बताया कि कार्बाइड गन चलाने से जिले में 50 लोग घायल हुए हैं और इनमें से पांच की आंखों की रौशनी वापस लाने के लिए प्रयास जारी है।

14 children lost their eyesight over 300 injured in madhya pradesh carbide gun firing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.