आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड पेपर बैग डे 2024, क्या आप जानते हैं बैग पर दिखने वाले इन सिंबल के बारे में
पेपर बैग दिवस मनाने के पीछे प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के साथ ही पेपर बैग एक सस्टेनबल मैटेरियल से बना होता है जो लंबे समय तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएं बिना रिसायकल हो जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
पेपर बैग दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
पॉलीथीन के मार्केट से आउट होने के बाद अब पेपर बैग की उपयोगिता बढ़ने लगी है जहां पर सब्जी लाना हो या फिर कोई सामान दुकानदार पॉलिथीन की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करते है। पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए पेपर बैग कई मायनों में फायदेमंद होते है। इस दिन को मनाने के पीछे प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के साथ ही पेपर बैग एक सस्टेनबल मैटेरियल से बना होता है जो लंबे समय तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएं बिना रिसायकल हो जाता है।
जानिए क्या पेपर बैग दिवस का इतिहास
यहां पर पेपर बैग दिवस की बात की जाए तो इसका इतिहास 19वीं शताब्दी पुराना है जिसे यूनाइटेड स्टेट में फ्रांसिस वोले द्वारा बनाया गया था। इसके बाद यह काफी पाॅपुलर हुआ। वोले ने अपने स्टूडेंट को बुक्स ले जाने के लिए इसकी सलाह दी थी। इसके साथ ही इन्होंने पहली बार पेपर बैग बनाने की डिवाइस यानी कि मशीन बनाई थी। जो पेपर बैग को इस्तेमाल करके लोगों में इस्तेमाल के लिए दिया जाता है।
जानिए क्या होते है पैपर बैग के फायदे
जीवन में पेपर बैग के कई सारे फायदे होते है जिसे सामान ले जाने और पैकेजिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं माना गया है वहीं अगर आप इसके अलावा प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर लेते है तो इसे रिसायकल होने में वक्त तो लगती है मिट्टी में जाने के बाद यह कई सालों गल नहीं पाता। इसलिए पेपर बैग का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।अगर पैड़ों को कटने से बचाना है तो आप कपड़े के थेले का इस्तेमाल करें।
सम्बंधित ख़बरें
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Wardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
आखिर पेपर बैग पर दिखने वाले सिंबल का क्या होता है महत्व
यहां पर पेपर बैग का इस्तेमाल करने से पहले उन पर बनें सिंबल की जानकारी आपको होनी चाहिए, जो जरूरी होता है..
मोबियस लूप
पेपर बैग पर यह एक काॅमन सिंबल है लेकिन काफी फेमस है। मोबियस सिंबल यह बताता है कि यह पेपर बैग रिसायकल करने योग्य है।
ग्रीन डॉट
यदि आप किसी पेपर बैग पर यह सिंबल देखते हैं, तो इसका मतलब है कि निर्माता ने उस बैग की पैकेजिंग की रिकवरी व रिसायकल के लिए एक सर्टेन फाइनेंसियल कांट्रीब्यूशन दिया है।
एफएससी
एफएससी का मतलब फारेस्ट स्टीवर्डशिप काउंसिल है। यह सर्टिफाइट प्रोडक्ट का प्रतीक है। इसका मतलब है कि पेपर बैग बनाने में उपयोग किया जाने वाला कागज लकड़ी के फाइबर से बना है।
