आज मनाया जा रहा हैं विश्व नारियल दिवस, जानिए कौन सा देश है इसका सबसे बड़ा उत्पादक
'नारियल' हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो किसी से छिपा हुआ नहीं है। ऐसे में वर्ल्ड कोकोनट डे (World Coconut Day 2024) के दिन खास सेलिब्रेशन किया जाता है जिस पर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। इस दिन कोकोनट बेस्ड पार्टीज़ ऑर्गेनाइज (Coconut Based Party Organizer) की जाती है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व नारियल दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
सनातन धर्म में ‘नारियल’ (Coconut) का बड़ा महत्व है। पूजा-पाठ, विशेष अनुष्ठान और शुभ कार्यों में इसका इस्तेमाल अवश्य किया जाता है। नए कार्य का शुभारंभ हो, शादी-विवाह हो, तीज-त्योहार हो या पूजा-व्रत सभी में नारियल का महत्व होता है।
मान्यताओं के मुताबिक, भगवान को नारियल चढ़ाने से जातक के दुःख-दर्द दूर होते हैं और धन एवं शांति की प्राप्ति होती है। प्रसाद के रूप में मिले नारियल को खाने से शरीर की दुर्बलता दूर होती है। इसलिए अधिकतर धर्म स्थलों यानी मंदिरों में नारियल फोड़ने या चढ़ाने की विशेष प्रथा है।
नारियल के महत्व को ध्यान में रखते हुए हर साल 2 सितंबर को समूची दुनिया में ‘विश्व नारियल दिवस’ (World Coconut Day 2024) मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 30 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और करियर के योग
Maharashtra Weather: आज राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल?
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
जानिए विश्व नारियल दिवस पर खास
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारियल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अहमियत बताना और इस फसल की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है। सालों से, इस दिन को नारियल के लाभों और इसके व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने और फैलाने के लिए मनाया जा रहा है। आइए जानें ‘विश्व नारियल दिवस’ (World Coconut Day) का इतिहास और इसका महत्व-
‘विश्व नारियल दिवस’ का क्या है इतिहास
जानकारों के अनुसार, ‘विश्व नारियल दिवस’ पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदायों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया था। इसे मनाने का मुख्य मकसद दुनियाभर में नारियल की खेती के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ ही नारियल उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है।
आपको बता दें कि, वर्तमान में 18 देशों के सदस्य एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में काम कर रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। वहीं, एशिया प्रशांत में नारियल समुदाय का हेड ऑफिस इंडोनेशिया के जकार्ता में है। इंडोनेशिया, दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन करता है।
नारियल हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो किसी से छिपा हुआ नहीं है। ऐसे में वर्ल्ड कोकोनट डे के दिन खास सेलिब्रेशन किया जाता है जिस पर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। इस दिन कोकोनट बेस्ड पार्टीज़ ऑर्गेनाइज की जाती है।
इन थीम पार्टीज में नारियल का डेकोरेशन, ड्रेसेस, ड्रिंक्स और डिशेज रखी जाती है। वहीं जो लोग पार्टी करना पसंद नहीं करते हैं वो इस दिन अपने घर पर नारियल से बनी तरह-तरह की डिशेज़ बनाकर सेलिब्रेट करते है।
सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे –
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल तेल हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी समेत कई तरह की वायरल बीमारियों से भी बचाता है।
- नारियल तेल शरीर में प्रवेश करने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़ता है, और पेट को भी संक्रमण से बचाता है।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार, मैंगनीज 52.17 फीसदी, कॉपर 38.67 फीसदी, आयरन 24.20 फीसदी, फाइबर 18.80 फीसदी, जिंक 8 फीसदी, वेलिन 7.60 फीसदी, कार्बोहाइड्रेट – 9.37 फीसदी मौजूद है।
- अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो नारियल पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। दरअसल, नारियल पानी में मौजूद विटामिन-सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम कंट्रोल करने में मदद करता है।
- नारियल तेल से खाने बनाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। आपको अपच और गैस जैसी पेट की समस्या नहीं होगी। कब्ज और पेट से संबंधित अन्य बीमारियों में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।
- नारियल पानी न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी फेमस है। जो लोग चेहरे पर मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, उन्हें रात में चेहरे पर नारियल पानी लगाकर सुबह चेहरा धोना चाहिए। इससे स्किन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
- रिसर्च के मुताबिक, नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों से संबंधित रोग नहीं होते हैं।
लेखिका- सीमा कुमारी
