महिलाओं पर इन जगहों पर घूमे बेफ्रिके (फोटो- डिजाइन)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा हम जानते हैं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाता है यह दिन महिलाओं (Women) के समर्पण और योगदान को खास बनाने के सेलिब्रेट किया जाता है। महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो वहीं पर कई महिलाएं इस दिन घूमने का प्लान बनाती है। अगर आप भी महिला दिवस पर घूमने का प्लान बना रही है तो आपके लिए दिल्ली की इन जगहों पर घूमना सही रहेगा जहां पर फ्री में एंट्री मिलती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च ) के दिन भारतीय महिला पर्यटकों को फ्री में घूमने की आजादी मिलती है। वहीं पर इसका फायदा विदेशी महिला पर्यटकों को भी मिलता है। यह फैसला साल 2019 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लिया गया था जब महिलाएं स्मारक में बिना फीस के एंट्री ले सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों या स्मारकों पर घूमने का प्लान बना सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
महिला दिवस के मौके पर लाल किला घूमने का प्लान आपके मजे को बढ़ा देगा यहां पर इस दिन बिना फीस की एंट्री मिलती है। वही सामान्य दिनों में लाल किले में एंट्री फीस सोमवार से शुक्रवार तक प्रति व्यक्ति 60 रुपये रहती है। वहीं दो दिनों शनिवार और रविवार को 80 रूपए चार्ज लिया जाता है।
लाल किला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप कुतुब मीनार का भ्रमण करना चुन सकते हैं यहां पर भी महिलाओं को बिना फीस के बेफ्रिक घूमने की आजादी होती है। अमूमन दिनों में यहां पर भारतीयों के लिए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस 35 से 40 रुपये हैं। इसके अलावा विदेशियों से 500 रुपये लिए जाते हैं।
कुतुब मीनार File Photo
हर किसी को ताजमहल का दीदार करना काफी पसंद होता है अगर दिन हो महिला दिवस का तो आप इस जगह की सैर बिना फीस के कर सकती है। ताजमहल में हर व्यक्ति को एंट्री के लिए 50 रुपये देने होते हैं। अगर आप ताजमहल पर मुख्य मकबरे को अंदर और ऊपर से देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 200 रुपये अलग से देने होते हैं।
ताजमहल (फोटो-सोशल मीडिया)
महिलाओं के लिए इस खास दिन पर इन जगहों के अलावा और भी जगहें होती है जिस पर महिलाएं बिना किसी रोक टोक और फीस के घूमने के मजे ले सकती है।