Diwali Skincare: दिवाली से पहले स्किन पर क्या लगाएं और किन 5 गलतियों से बचें? ग्लो के चक्कर में न करें ये काम

Glowing Skin Before Diwali: दिवाली से पहले चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नए सीरम, फेस पैक और घरेलू नुस्खे आजमाने से बचें। जानिए त्योहार से पहले स्किन पर क्या लगाना चाहिए और किन 5 गलतियों से बचना चाहिए।
Diwali skincare tips 5 mistakes to avoid before festival.
दीवाली स्किनकेयरफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली से पहले स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।

  • नए प्रोडक्ट, स्क्रब और नींबू लगाने जैसी गलतियों से बचें।

  • त्योहार से ठीक पहले नए फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट न आजमाएं।

Diwali Skincare Routine: त्योहार पर हर कोई चाहता है कि चेहरा साफ, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आए। इसके लिए कई लोग त्योहार से पहले नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, फेस पैक और घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। लेकिन स्किन पर ग्लो पाने की कोशिश में की गई छोटी-सी गलती त्वचा पर जलन, रैशेज, पिंपल्स या एलर्जी हो सकती है।

इसलिए दिवाली से पहले स्किनकेयर में बहुत सारे बदलाव करने के बजाय पहले से चली आ रही स्किन केयर पर ही भरोसा करें। जानिए त्योहार से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए और किन 5 गलतियों से बचना जरूरी है।

दिवाली से पहले स्किन पर क्या लगाएं?

हाइड्रेटिंग फेस वॉश से करें शुरुआत

चेहरे की सफाई के लिए ऐसा माइल्ड फेस वॉश चुनें, जो त्वचा की नमी न छीने। बहुत ज्यादा झाग बनाने वाले या तेज खुशबू वाले क्लींजर से ड्राई और सेंसिटिव स्किन में और अधिक खिंचाव हो सकता है।

मॉइस्चराइजर से बनाए रखें नमी

चेहरा धोने के बाद त्वचा हल्की नम हो तभी मॉइस्चराइजर लगाएं। ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और हायलूरोनिक एसिड जैसे इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। ड्राई स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर अच्छा होता है।

दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें

दिवाली जैसे त्योहार में तैयारियों के लिए बाहर आना-जाना बढ़ जाता है। ऐसे में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं। बाहर रहने पर जरूरत के अनुसार इसे दोबारा लगाएं। सनस्क्रीन त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है।

रात में करें स्किन को रिपेयर

रात को चेहरा साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आप पहले से किसी एक्टिव इंग्रेडिएंट जैसे नियासिनामाइड या रेटिनॉल जैसे एक्टिव को इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे नियमित रूटीन में जारी रखें।

होंठ और आंखों के आसपास भी दें ध्यान

होंठों पर लिप बाम लगाएं और आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा पर हल्का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। इस हिस्से पर स्क्रब या एक्टिव इंग्रेडिएंट लगाने से बचें।

ग्लो के लिए न करें ये 5 गलतियां

नया स्किनकेयर प्रोडक्ट ट्राई करना

दिवाली से कुछ दिन पहले नया रेटिनॉल, विटामिन C सीरम या एक्सफोलिएटिंग एसिड शुरू करना ठीक नहीं है। हर त्वचा पर प्रोडक्ट का असर अलग होता है। किसी नए प्रोडक्ट को पहले पैच टेस्ट करें और एक साथ कई नए प्रोडक्ट न लगाएं।

रोजाना फेस स्क्रब करना

चेहरे को ज्यादा रगड़ने से त्वचा की ऊपरी सुरक्षा लेयर प्रभावित होती है। इससे लालिमा, जलन और ड्राईनेस बढ़ती है। स्किन को साफ रखने के लिए रोज स्क्रब करने की जरूरत नहीं है।

नींबू और बेकिंग सोडा का चेहरे पर इस्तेमाल

कई घरेलू नुस्खों में नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इन्हें सीधे चेहरे पर लगाने से जलन और इरिटेशन हो सकता है। नींबू लगाने के बाद धूप में जाने से त्वचा में रिएक्शन का खतरा भी बढ़ता है।

एक साथ कई फेस पैक और ट्रीटमेंट आजमाना

हल्दी, बेसन, मुल्तानी मिट्टी, एक्सफोलिएटिंग मास्क और दूसरे ट्रीटमेंट एक ही दिन आजमाने से त्वचा पर जरूरत से ज्यादा असर पड़ता है। पहले से सूखी या सेंसिटिव स्किन में परेशानी और बढ़ सकती है।

Diwali skincare tips 5 mistakes to avoid before festival.
Korean Skincare Routine: 10 स्टेप्स जरूरी नहीं, शुरुआत करने वालों के लिए इतना काफी है

पिंपल्स को बार-बार छूना या दबाना

दिवाली से पहले चेहरा साफ करने के लिए पिंपल्स को नाखून से दबाना या बार-बार छूना बंद करें। इससे सूजन, इंफेक्शन और दाग पड़ने का खतरा बढ़ता है।

दिवाली से पहले कब कराएं फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट?

अगर आप फेशियल या कोई प्रोफेशनल स्किन ट्रीटमेंट करवाना चाहती हैं तो उसे त्योहार से ठीक एक दिन पहले कराने से बचें। खासकर पहली बार कोई ट्रीटमेंट करवाने जा रही हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।