Dandruff Home Remedies: सर्दियों में डैंड्रफ बन गया है सिरदर्द? आज ही आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय
Ayurvedic Tips for Dandruff: सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा और नमी की कमी के कारण डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय डैंड्रफ को कंट्रोल करने मदद करेंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
डैंड्रफ (सौ. फ्रीपिक)
Winter Hair Care: सर्दियों में ठंडी हवाएं न सिर्फ त्वचा बल्कि स्कैल्प को भी रूखा बना देती हैं जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी कंधों पर गिरने वाली सफेद पपड़ी से शर्मिंदा हैं तो आयुर्वेद में इसका रामबाण इलाज है। भृंगराज और नीम जैसे तत्व डैंड्रफ का जड़ से सफाया करने में सक्षम हैं।
सर्दियों का मौसम आते ही स्कैल्प की नमी कम होने लगती है जिससे डैंड्रफ (रूसी) की समस्या आम हो जाती है। बाजार में मिलने वाले एंटी-डैंड्रफ शैम्पू कई बार बालों को और भी रूखा बना देते हैं। ऐसे में आयुर्वेद की शरण में जाना सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प है। जानकारी के अनुसार नीम, आंवला और भृंगराज का सही इस्तेमाल आपके बालों को जड़ से साफ और स्वस्थ बना सकता है। इन घरेलू तरीकों को आप अपना सकते हैं।
भृंगराज और आंवला का शक्तिशाली मेल
भृंगराज को आयुर्वेद में केशराज यानी बालों का राजा कहा गया है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण स्कैल्प के संक्रमण को खत्म करते हैं। वहीं आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है जो स्कैल्प की त्वचा को पोषण देता है। इन दोनों के पाउडर का पेस्ट बनाकर सप्ताह में दो बार लगाने से डैंड्रफ जड़ से खत्म होने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
यह भी पढे़ं:- White Hair Remedies: सफेद बालों की छुट्टी कर देगी रसोई में रखी सौंफ! बस इस एक तरीके से करें इस्तेमाल
नीम और नींबू का असरदार नुस्खा
नीम एक प्राकृतिक एंटी-सेप्टिक है। अगर डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली या छोटे दाने हो गए हैं तो नीम की पत्तियों का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से सिर धोएं या नीम के तेल में नींबू का रस मिलाकर मालिश करें। नींबू का सिट्रिक एसिड पुरानी से पुरानी सफेद पपड़ी को ढीला कर साफ कर देता है।
मेथी दाना और दही का पोषण
सर्दियों में दही स्कैल्प को नमी प्रदान करता है और मेथी के दाने निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं जो डैंड्रफ को रोकने में सहायक हैं। रात भर भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर दही में मिलाएं और इसे मास्क की तरह बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद साधारण पानी से धो लें।
सर्दियों में इन बातों का रखें खास ख्याल
- बहुत ज्यादा गर्म पानी से सिर धोने पर स्कैल्प और ज्यादा ड्राई हो जाता है जिससे डैंड्रफ बढ़ता है। हमेशा गुनगुने पानी का ही उपयोग करें।
- सिर्फ बाहर से ही नहीं अंदर से भी हाइड्रेटेड रहें। पर्याप्त पानी पिएं ताकि स्कैल्प में नेचुरल ऑयल्स बने रहें।
- डैंड्रफ एक संक्रामक फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है इसलिए अपनी कंघी और तौलिया किसी के साथ साझा न करें।
