Valentine Day का असली इतिहास आया सामने, जानिए मोहब्बत का पैग़ाम लेने और देने वाले इस ख़ास दिन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी
प्यार करने वालों के लिए रास्ते कभी आसान नहीं रहे है। आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे को लवर्स एक फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस दिन की शुरुआत के पीछे भी दर्द छिपा है, तो आइए जानते हैं इस बारे में -
- Written By: सीमा कुमारी
वैलेंटाइन डे(सौ.सोशल मीडिया)
Valentines 2025 : ‘वैलेंटाइन डे’ जिसे प्रेमियों का दिन कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाती है। 14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी को रोज़ डे के साथ शुरू हुआ यह सप्ताह 14 फरवरी को शानदार समापन के साथ समाप्त होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई और इसे मनाने के पीछे का मकसद क्या है। अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं तो आइए जानते हैं इसके बारे में –
क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास
वैलेंटाइन डे का इतिहास रोम से जुड़ा हुआ है। तीसरी शताब्दी में रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम संत वैलेंटाइन था। वो दुनिया में प्यार को बढ़ाने में विश्वास रखते थे। प्रेम ही उनकी जिंदगी थी। वो लोगों को भी प्यार करने के लिए प्रेरित करते थे, लेकिन उस समय रोम के राजा क्लॉडियस को प्यार को बढ़ावा देना पसंद नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
वैलेंटाइन डे पर Neha Kakkar का खास सरप्राइज, ‘नो ऑटोट्यून, नो इफेक्ट्स’ के साथ गाना गाकर जीत लिया फैंस का दिल
हेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री
Romantic Hindi Films: रोमांस, इमोशन और म्यूजिक का तड़का, वैलेंटाइन पर देखें ये सुपरहिट लव स्टोरीज
उनका मानना था कि विवाह करने से सैनिकों की ताकत और बुद्धिमत्ता प्रभावित होती है, जिससे वे युद्ध में कमजोर पड़ सकते हैं। इसलिए उसने अपने सैनिकों और अधिकारियों के विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था।
हालांकि रोम के राजा के लाख विरोध के बाद भी संत वैलेंटाइन को यह स्वीकार नहीं था।
उन्होंने सम्राट के आदेश की अवहेलना करते हुए गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों का विवाह करवाना शुरू कर दिया। जब यह बात सम्राट क्लॉडियस को पता चली, तो उसने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार कर लिया और 14 फरवरी, 269 ईस्वी को मृत्युदंड दे दिया।
कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन जिस जेल में बंद थे, वहां के जेलर की बेटी से उन्हें प्यार हो गया था और फांसी होने से पहले संत वैलेंटाइन ने जेलर की बेटी को एक पत्र लिखा था, जिसमें आखिरी में उन्होंने ‘Your Valentine’ लिखा था। तभी से इस दिन को प्यार और समर्पण का प्रतीक माना जाने लगा और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा।
आखिर क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे सिर्फ पार्टनर के लिए ही नहीं, बल्कि ये प्यार और दोस्ती की गहराई को दर्शाने का दिन होता है। यह दिन हमें सिखाता है कि अपने दोस्त के प्रति अपने प्यार को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना महत्वपूर्ण होता है।
आज वैलेंटाइन डे दुनियाभर में मनाया जाता है और जोड़े इस दिन के लिए एक-दूसरे को कार्ड, फूल और रोमांटिक शुभकामनाएं भेजते हैं।
इन खास तरीकों से बनाएं वेलेंटाइन डे :
अपने लविंग पार्टनर को गिफ्ट देने की बजाय आप इन तरीकों को आजमाएं।
1. लव लेटर लिखें
लव लेटर का तरीका भी आपके लिए बेस्ट रहेगा भले ही यह पुराना हो गया है लेकिन सच्चा इमोशन इस तरीके से ही आता हैं। ये प्यार को जाहिर करने का सबसे प्यारा तरीका हो सकता है। इसमें आप अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं, उन खास लम्हों को याद कर सकते हैं जो आपने उनके साथ बिताए हैं।
2. एल्बम बनाएं
वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का यह तरीका भी बेहद खास है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ की यादों और तस्वीरों को एल्बम में संजो कर रख सकते है। आप उन खास तस्वीरों को चुन सकते हैं और उन पर कुछ प्यार भरे नोट्स लिख सकते है।
वैलेंटाइन डे से जुड़ी और खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3. डिनर कर सकते हैं प्लान
वेलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने के लिए आप रोमांटिक डिनर प्लान भी कर सकते है। इसके लिए आप अपने पार्टनर की इच्छाओं का ख्याल रख सकते है। आप उनके पसंदीदा व्यंजन बना सकते हैं या फिर किसी खूबसूरत रेस्तरां में उन्हें ले जा सकते है।
