Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए Rose Day का इतिहास, विविध रंगों के गुलाब और रिश्तों का महत्व भी जानें

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2024 | 01:27 PM

रोज डे का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का सबसे पहला दिन ‘रोज़ डे’ (Rose Day) हर साल 7 फरवरी को पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं। इस खास मौके पर कपल एक-दूसरे को फूल देकर प्यार जताते  हैं। रोज डे (Rose SDay) यानी गुलाब वाला दिन। गुलाब को अहसास जाहिर करने का प्रतीक मानते हैं।

दरअसल किसी को कोई खास रंग का गुलाब देकर अपने दिल की बात इशारों में कही जा सकती है। हर रंग के गुलाब के अलग मायने होते हैं। तरह तरह के गुलाबों से बाजार संज जाती है। अलग अलग रंगों के गुलाब सिंगल्स के दिल में भी प्यार की आस जगाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Valentine’s Week History: वैलेंटाइन डे से पहले क्यों आते हैं ये 7 दिन? हर दिन के पीछे छिपा है एक गहरा राज!

गिले-शिकवे दूर करने से लेकर मोहब्बत का इज़हार करने का गोल्डन टाइम, Valentine Week के पहले दिन Rose Day, जानिए इसका इतिहास

लेकिन रोज डे केवल प्रेमी जोड़ों का दिन नहीं। इस दिन को हर कोई मना सकता है। रोज डे को मनाने के पीछे का कारण और सेलिब्रेशन का सही तरीका जानकर आप भी मना सकते हैं। ऐसे में आइए जानें वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है? क्या है रोज डे का इतिहास और प्रेमियों के लिए क्यों है गुलाब खास।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि वैलेंटाइन सप्ताह 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। रोज डे वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन मनाते हैं, यानी 7 फरवरी को रोज डे होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को, दोस्त को या किसी खास को गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।

आखिर क्यों मनाते हैं Rose Day

गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह अपने दिल की बात जाहिर करने का मौका देता है। इसलिए प्रेमी जोड़ों के लिए रोज डे खास होता है। वह अपने प्रिय को गुलाब देकर दिल में छिपे इश्क का इजहार इशारों में कर सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे गुलाब दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, या किसी को बहुत सम्मान देते हैं, या अपने दुश्मन से गिले शिकवे मिटाकर हाथ मिलाना चाहते हैं तो भी खास रंग के गुलाब के फूल देकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

गुलाब के रंगों के मायने

लाल रंग का गुलाब– जिससे मुहब्बत का इजहार करना चाहते हैं, उसे दें।

गुलाबी रंग का गुलाब- बेस्ट फ्रेंड को देकर दोस्ती को गहरा बना सकते हैं।

पीले रंग का गुलाब – किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो उसे पीला गुलाब दें।

नारंगी रंग का गुलाब- किसी को पसंद करते हैं, नारंगी रंग का गुलाब देकर उसके सामने जाहिर करें।

सफेद रंग का गुलाब- माफी मांगना चाहते हैं।

कहते हैं कि एक गुलाब देने से ‘वो’ चुटकियों में इंप्रेस हो सकती है या एक फूल ‘उसके’ चेहरे पर मुस्कान ला सकता हैं। रोज डे का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब इतना पसंद था कि उनके पति रोज कई टन फूल उन्हें खुश करने के लिए उपहार में भिजवाते थे। नूरजहां का दिल जीतने के लिए उनके पति हर कोशिश करते थे और उसमें से गुलाब भेजना भी एक प्यार भरा तरीका था।

विक्टोरिया के जमाने की है ये बात

ये भी कहा जाता है कि, एक समय पर महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने एक-दूसरे को इंप्रेस करने या फीलिंग्स शेयर करने के लिए फूल देने की शुरुआत की। धीरे-धीरे ये प्रथा कपल के बीच पॉपुलर हो गई और तब से प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं।

Why is rose day celebrated first in valentines week

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2024 | 05:26 AM

Topics:  

  • Rose Day History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.