Cow Dung Importance: क्यों पहले के समय में घरों में होती थी गाय के गोबर से लिपाई? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
गांवों में पहले के जमाने में गर्मी के समय और अमूमन हर समय गाय के गोबर से लीपा जाता था। हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े एक कॉलेज की प्रिंसिपल ने ऐसा ही कारनामा किया।
- Written By: दीपिका पाल
गाय के गोबर से घर लीपने की वजह जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
Importance Of Cow Dung : आजकल का समय बदल गया है जहां पर प्राचीन बातों का कोई स्थान नहीं रह गया है। मॉडर्न युग में हर कोई घर को स्टाइलिश बनाने के लिए कई तरीके अपनाते है। गर्मी के दिनों में कूलर और एसी के बिना शायद किसी का गुजारा चलता हो। दीवारों पर पेंट करके जहां पर चमकाया और एयर फ्रेशनर से महकाया जाता है वहीं पर इन चीजों की उपयोगिता पुराने जमाने में नहीं थी। गांवों में पहले के जमाने में गर्मी के समय और अमूमन हर समय गाय के गोबर से लीपा जाता था। हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े एक कॉलेज की प्रिंसिपल ने ऐसा ही कारनामा किया। आखिर गोबर से घर को लीपने के पीछे क्या धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व छिपा है चलिए जानते हैं…
गाय का गोबर से पर्यावरण का नाता
हिंदू धर्म में गाय को माता की तरह पूजा जाता है तो वहीं पर गाय के गोबर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान करते है। गाय का गोबर एक सिर्फ एक अपशिष्ट नहीं है. यह एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जिसमें जीवाणुनाशक गुण पाए जाते हैं. जब इसे घर की ज़मीन और दीवारों पर लगाया जाता है, तो यह आसपास के कीड़े मकोड़ों, मच्छरों और बैक्टीरिया को दूर रखता है। गाय के गोबर की वजह से नेचुरल कवच बन जाता है यह कई जीवाणु और मच्छरों को दूर भगाता है।
घर की एनर्जी को करता हैं संतुलित
बताते चलें कि, गाय का गोबर काफी पवित्र होता है इसे आध्यत्मिकता से जोड़ते हुए पहले के जमाने में घर की जमीन पर लीपा जाता था। यह सिर्फ सफाई का काम नहीं करता था, बल्कि घर की ऊर्जा को भी संतुलित करता था। धार्मिक महत्व के तौर पर यह भी कहा जाता है कि, गाय के गोबर से घर लीपने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख शांति आती है। खास मौकों पर जैसे दिवाली, नववर्ष या पूजा पाठ के समय लोग आज भी आंगन को गोबर से लीपते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीने के हैं शौकीन? जानें किन लोगों को इससे बना लेनी चाहिए दूरी
Skin Care: सनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी! गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
Phalsa Benefits: गर्मियों का असली दुश्मन है ये छोटा सा फल, फायदे जानकर आज ही शुरू कर देंगे खाना
Liver Detox: क्या आपका लिवर हो रहा है कमजोर? ये 5 आसान उपाय करेंगे नेचुरल डिटॉक्स
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
गाय के गोबर का वैज्ञानिक महत्व
गाय के गोबर का वैज्ञानिक महत्व भी होता है एक तरह का बायो फ्रेंडली कंपाउंड है जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है। खेत-किसानी में गाय के गोबर का महत्व होता है यह मिट्टी को भी उपजाऊ बनाता है और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
