-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Celebrate World Food Day
क्यों मनाया जाता है ‘विश्व खाद्य दिवस’ जानिए इस विशेष दिन का इतिहास और मकसद
- Written By: सीमा कुमारी
हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्हें पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।

विश्व खाद्य दिवस (सो.सोशल मीडिया)
World Food Day 2024:“पहले पेट पूजा फिर काम दूजा”। हमारा शरीर भी एक प्रकार का मशीन है जिसको चलने के लिए भोजन की आवश्य्कता होती है। पोषण युक्त खाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है।
वर्ल्ड फूड डे बनाने का मुख्य उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्हें पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा लोगों को कैसे अच्छा और ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादन करें इसकी जानकारी भी दी जाती है। दुनियाभर कई मानव संस्थाएं इस दिन लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं ‘वर्ल्ड फूड डे’ (World Food Day) क्यों मनाया जाता है।
कब हुई ‘विश्व खाद्य दिवस’ की शुरुआत
सम्बंधित ख़बरें
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
कल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
अनशन खत्म, अब जवाबदेही की शुरुआत… सोनम वांगचुक ने बताईं सरकार के साथ हुई 3 बड़ी डील
बीना जंक्शन पर मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 75 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बचाया
बता दें कि 16 अक्टूबर, 1945 को ‘संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन’ की स्थापना की गई थी। FAO ‘संयुक्त राष्ट्र’ (United Nations) की एक विशेष एजेंसी है जो दुनियाभर में भुखमरी की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्त्व करती है।
वहीं FAO के व्यापक प्रयासों के चलते वर्ष 1979 में पहली बार विश्व खाद्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया। तब से हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन दुनियाभर में जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं ताकि दुनिया से भुखमरी और कुपोषण को खत्म किया जा सके।
विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य और महत्व
विश्व खाद्य दिवस, वैश्विक स्तर पर भूख और कुपोषण की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह सतत् विकास लक्ष्य 2 (SDG 2) यानी ज़ीरो हंगर पर ज़ोर देता है। इस दिन विश्वभर के लोग खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने और भूखमरी को खत्म करने के उद्देश्य से एकजुट होते हैं। यहाँ विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य और महत्व के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-
भूखमरी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना।
खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देना।
खाद्य संकट के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना।
भूखमरी के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।
सही पोषण का प्रचार करना।
क्या है विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम
हर साल विश्व खाद्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम ‘बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’ (Right to foods for a better life and a better future) है।
Why celebrate world food day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Jul 24, 2026 | 08:39 AMकल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026 | 08:34 AMअनशन खत्म, अब जवाबदेही की शुरुआत… सोनम वांगचुक ने बताईं सरकार के साथ हुई 3 बड़ी डील
Jul 24, 2026 | 08:34 AMबीना जंक्शन पर मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 75 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बचाया
Jul 24, 2026 | 08:23 AMजंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों बजने लगे ढोल-नगाड़े, CJP के प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया डांस; VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 08:20 AMमहाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Jul 24, 2026 | 08:17 AMदेशभर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ हल्ला बोल! CJP का बड़ा ऐलान, आज से हर जिले में शुरू होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
Jul 24, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM










