-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Who Was The First To Fast For 9 Days During Navratri
किसने आरंभ की थी नवरात्रि की पूजा, जानिए भगवान ब्रह्मा ने किसे कहा था चंडी देवी की पूजा करने के लिए
- Written By: दीपिका पाल
चैत्र नवरात्र का दौर चल रहा है क्या आपको पता है नवरात्रि की कैसे शुरुआत हुई, पुराणों के अनुसार सबसे पहले रावण के वध से पूर्व भगवान श्रीराम ने ऋष्यमूक पर्वत पर अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक परम शक्ति मां दुर्गा की उपासना की थी।

कैसे हुई नवरात्रि की शुरुआत (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मां भगवती (Durga Maa) को समर्पित ‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2024) का महापर्व चल रहा है। नवरात्र हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आपको बता दें, नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा (Durga Maa) के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में माता की पूजा-अर्चना करने का विधान सदियों से चला आ रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि की शुरुआत कब और कैसे हुई? सबसे पहले नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत किसने रखा। अगर नहीं तो, आइए जानें, नवरात्रि मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी और सबसे पहले किसने नवरात्रि का व्रत किया था। आइए जान लीजिए इस बारे में-
श्री राम ने की थी भक्ति
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
वाल्मीकि पुराण के अनुसार, रावण के वध से पूर्व भगवान श्रीराम ने ऋष्यमूक पर्वत पर अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक परम शक्ति मां दुर्गा की उपासना की थी। इसके बाद दशमी के दिन उन्होंने किष्किंधा से लंका जाकर रावण का वध किया था। आध्यात्मिक बल की प्राप्ति, शत्रु पराजय व कामना पूर्ति के भगवान श्रीराम ने मां दुर्गा से आर्शीवाद लिया था।
ब्रह्मा जी के कहने पर किया था व्रत
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भगवान राम ने की थी। भगवान राम ने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना नौ दिनों तक बिना कुछ खाए-पीए की थी। यह व्रत करने की सलाह भगवान राम को ब्रह्मा जी ने दी थी। ब्रह्मा जी ने भगवान श्री राम से चंडी देवी का पूजन और व्रत कर प्रसन्न करने के लिए कहा और बताया कि चंडी पूजन और हवन के लिए दुर्लभ 108 नील कमल का होना जरूरी है।
रावण को जब पता चला कि भगवान श्रीराम चंडी पांठ कर रहे तो वह उसने श्री राम के हवन सामग्री में और पूजा स्थल में से एक नील कमल अपनी मायावी शक्ति से गायब कर दिया। भगवान श्रीराम तब इस बात से चिंतित हो गए की अब यह दुर्लभ नील कमल कहां से आएगा, लेकिन अचानक से ही उन्हें याद आया कि उन्हें कमल नयन नवकंज लोचन कहा जाता है। तो उन्होंने अपने नयन ही मां चंडी को चढ़ाने का संकल्प लिया।
मां चंडी ने दिया था रावण विजय का आशीर्वाद
प्रभु श्री राम तीर से अपने नयन को निकालने ही जा रहे थे कि माता चंडी उनके समक्ष प्रकट हुई और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और कहा कि वह उनकी पूजा से बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने भगवान राम को विजयश्री का आर्शीवाद देया।
हनुमान जी ने मंत्र बदलवा दिया था
दूसरी और रावण भी माता चंडी की यज्ञ कर रहा था। चंडी पाठ में यज्ञ कर रहे ब्राह्मणों में ब्राह्मण बालक के रूप में हनुमान जी भी मौजूद थे। निस्वार्थ भाव से सेवा कर रह रहे थे यह देख कर ब्राह्मण प्रसन्न हुए और उनसे वर मांगने के लिए कहा। हनुमान जी ने विनम्रतापूर्वक कहा कि आप मंत्र में एक मंत्र बदल दें। ब्राह्मण इस रहस्य को समझे और तथास्तु कह दिया। हनुमान जी ने कहा जया देवी भूर्ति हरणी में ‘क’ शब्द का प्रयोग करें। भूर्ति हरणी यानी की प्राणों की पीड़ा हरने वाली और भूर्ति करणी का अर्थ हो जाता है प्राणों पर पीड़ा करने वाली। ब्राह्मणों ने क शब्द का प्रयोग कर दिया और रावण का सर्वनाश हो गया।
Who was the first to fast for 9 days during navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














