Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्दी के मौसम में कौन सी सब्जियां देंगी शरीर को गर्मी और हड्डियों को ताकत, जानिए उनके नाम

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 20, 2024 | 09:24 AM

सब्जियां

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में खुद को ठंड (Winter Season) से बचाना और हेल्दी (Healthy) रहना काफी मुश्किल काम होता है। इसके लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने के साथ अच्छी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने का सीधा असर हमारे शरीर पर होता है और हेल्दी खाना बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

सर्दी के मौसम में सब्जियों (Vegetables) का जमकर सेवन करना चाहिए। सब्जियों में हर तरह के पोषक तत्व पाए हैं, जो शरीर को ठंड से बचाते हैं और गर्माहट भी बनाए रखती हैं। आज हम 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन करना ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इन सब्जियों को खाने से आप इस मौसम में हेल्दी बने रहेंगे। आइए जानें इन सब्जियों के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

नया फोन लेने का सही मौका! Flipkart Republic Day Sale 2026 की डेट आई सामने, बजट फोन होंगे सस्ते

Pune में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग इवेंट की तैयारी तेज, कलेक्टर डूडी ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय रेलवे में ऑफिसर और स्टाफ की बंपर भर्ती, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका

Budget 2026: क्या किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा ₹3 लाख से बढ़कर ₹5 लाख होगी?

डाइटिशियन की मानें तो, सर्दियों में हरी मटर का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और जिंक आदि पाई जाती हैं। मटर में विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं।  हरी मटर को पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है। मटर शरीर को इंफ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं। ऐसे में सर्दियों में हरी मटर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।

गाजर एक और सब्जी है जो ज्यादातर सर्दियों के महीनों में उपलब्ध होती है। यह विटामिन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। गाजर का सेवन करने से शरीर में विटामिन-A, C, D, E और K  की कमी को दूर की जा सकती है। महत्वपूर्ण विटामिनों के अलावा, गाजर में फोलेट, आयरन, कॉपर, पोटेशियम और बहुत कुछ शामिल हैं। गाजर के कई स्वास्थ्य कई हैं। मिसाल के तौर पर, रोजाना इसके सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर होती है, इम्यूनिटी बेहतर होती है और कैंसर से बचाव होता है। गाजर का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर तरीके से नियंत्रित होता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ठंड में सुपरफूड्स की बात हो और मूली का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। सर्दियों में मूली का सेवन करना भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। मूली विटामिन-B  और विटामिन-C, K  साथ-साथ पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। मूली लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और किडनी को साफ करती है। डायबिटीज के मरीज भी मूली का जमकर सेवन कर सकते है।

पालक भारतीय घरों में सबसे आम पत्तेदार सब्जियों में से एक है। पालक में कई आवश्यक विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। पालक का सेवन कैंसर और अस्थमा से बचाता है। यह रक्तचाप को भी कम करता है, जिसका अर्थ है कि यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित किसी व्यक्ति के लिए बेहतर आहार है। पालक स्वस्थ त्वचा और बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है।

मेथी भी सर्दियों के लिए भी गुणकारी मानी जाती है। मेथी की तासीर गर्म होती है।  जो सर्दियों के मौसम में आपको विभिन्न बीमारियों से लड़ने मदद करती है।  इसके अलावा, आपको ठंड से बचाती है। इसलिए मेथी का सेवन की सलाह दी जाती है। आप मेथी के पराठे , पूड़ी या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

ब्रोकली भी हड्डियों को स्वस्थ रखने में योगदान देता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही नहीं, ब्रोकली के सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों, जैसे जोड़ों के दर्द से भी बचा जा सकता है। ब्रोकली विटामिन-K और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, जिंक और विटामिन-ए और  C भी होते हैं, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए भी जरूरी माने जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन भी सर्दियों में जरूर करना चाहिए।

Which vegetables will give warmth to the body and strength to the bones in the winter season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2024 | 09:24 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.