किन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए यह फल, सेहत को हो सकते नुकसान

Papaya Side Effects, Papaya, Papaya For Health, Papaya, Health
पपीता के नुकसान
Updated on

-सीमा कुमारी

फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि, फलों को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। पपीता (Papaya) एक लो कैलरी फ्रूट है। जो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। पपीता में फाइबर, विटामिंस जैसे कई पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो पाचन से लेकर वजन बढ़ना, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों को दूर करने तक में मदद कर सकते हैं। पपीता खाने से मिलने वाले इतने फायदों के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को पपीते का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए जानें किन लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, हृदय रोगों के मरीजों के लिए भी पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। पपीते के अधिक सेवन से हार्ट बीट स्लो हो सकती है। बीपी के रोगी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यक्ता होती है। अगर आप रोजाना पपीता खाना पसंद करते हैं, तो इस अवस्था में पपीता खाने से परहेज करें। दरअसल, पपीते में लेटक्स होता है, जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है। इसके अलावा, पपीते में पपैन होता है, जो हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की गलती करता है। इससे भ्रूण की झिल्ली पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप पीलिया और अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको पपीता (Papaya)खाने से नुकसान हो सकता है। पपीते में मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन इन दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक हैं।

अगर आपको किडनी में पथरी की शिकायत है, तो पपीते का अधिक सेवन करने से बचें। दरअसल, अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता, जिसके किडनी की पथरी बढ़ सकती है। जिसके बाद यूरिन के जरिए पथरी निकलना मुश्किल हो सकता है।

पपीते में मौजूद चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com