Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Independence Day 2025: इस साल 78वां या 79वां कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, जानिए

Independence Day 2025: साल 2025 में आजादी के 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस में 1947 को पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में गिनते है साल 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 08, 2025 | 11:02 AM

स्वतंत्रता दिवस से जुड़े 5 रोचक तथ्य (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Independence Day 2025: हम स्वतंत्र और आधुनिक भारत में जी रहे है जिसकी देन हमारे देश के क्रांतिकारी वीरों और सैनिकों का बलिदान रहा है। हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा जो हमारे देश की आजादी का सबसे खास दिन है। 15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत अंगेजों की गुलामी से आजाद हुआ था जिसके बाद से यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में जाना जाने लगा। स्वतंत्रता दिवस के कितने साल पूरे हो गए और कौन सा आजादी दिवस 2025 में मनाया जाने वाला है इसे लेकर हम हर साल कंफ्यूज हो जाते है। इस दुविधा को दूर करने के लिए चलिए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी खास बातें।

जानिए स्वतंत्रता दिवस पर क्या होता है खास

हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया जाता है और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों, सेनानियों को उनकी शहादत के लिए नमन किया जाता है। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराते है और देश को संबोधित करते है।

सम्बंधित ख़बरें

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

आज की ताजा खबर 16 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

क्या 2025 में 78वां स्वतंत्रता दिवस है या 79वां?

यहां पर बात करें तो, स्वतंत्रता दिवस इस साल 2025 में कौन सा वाला मनाया जाने वाला है इस कंफ्यूजन को दूर कर देते है। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी, यानी यह पहला स्वतंत्रता दिवस था। साल 2025 में आजादी के 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस में 1947 को पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में गिनते है इसके मुताबिक साल 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

जानिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़े जरूरी और खास फैक्ट

स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कई फैक्ट है जिसकी जानकारी बच्चों को होना चाहिए, जानिए…

1- बात 1947 की,की जाए तो 15 अगस्त 1947 की आधी रात को भारत बेड़ियों से आजाद हो गया था। इसे लेकर भारत के संविधान सभा की एक विशेष बैठक 14 अगस्त को दोपहर से शुरू हुई और आधी रात तक चली, जिसमें भारत को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया। 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को भी भारत से पाकिस्तान अलग हो गया था। इस दौरान स्वतंत्र भारत में जवाहर लाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी समय से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हो गई।

2- आखिर 15 अगस्त को ही क्यों मनाते है स्वतंत्रता दिवस, इस सवाल का जवाब यह है कि, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की तारीख के दिन मनाने की पीछे की वजह यही दिन दक्षिण कोरिया और बहरीन की स्वतंत्रता का दिन भी है। इस दिन जापान के आत्मसमर्पण की वर्षगांठ थी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के अंत का प्रतीक था।

3- स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है। आप नहीं जानते होंगे तिरंगे का डिजाइन पिंगली वेंकैया ने बनाया था जो एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, लेखक और भाषा विशेषज्ञ थे। कहा जाता है कि, वे महात्मा गांधी के अनुयायी थे और एक राष्ट्र के लिए अलग ध्वज की जरूरत को सबसे पहले उन्होंने ही पहचाना गया था।

ये भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े इन मिथकों को सच मान लेती है नई माताएं, एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही

4- राष्ट्रध्वज के अलावा राष्ट्रगान का भी स्वतंत्रता दिवस पर महत्व होता है। भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था। इसे मूल रूप से बंगाली में ‘भारतो भाग्यो बिधाता’ के रूप में लिखा गया था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा इसे राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया।

5- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल 15 अगस्त की सुबह देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और इसकी प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

Which independence day will india celebrate this year 78th or 79th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2025 | 11:02 AM

Topics:  

  • Independence Day
  • Independent India
  • India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.