Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फरवरी में ‘इस’ दिन शुरू हो रहा है सूरजकुंड मेला, जानिए इस मेले की ख़ासियत, और जानें कैसे पहुंचें वहां

सूरजकुंड मेले का आजोजन 7 फरवरी से 23 फरवरी तक फरीदाबाद के सूरजकुंड में होने वाला है। यहां पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर है। आप यहां से उतर कर ऑटो, रिक्शा या कैब से भी सूरजकुंड तक पहुंच सकते हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Feb 01, 2025 | 05:41 PM

सूरजकुंड मेला (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Surajkund Mela 2025: भारत की सांस्कृतिक धरोहर और शिल्पकारों की अनूठी कला को दर्शाने वाला सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला जल्द शुरू होने वाला है। हस्तशिल्प में रुचि रखने वाले हजारों लोग इस मेला को देखने पहुंचते हैं।

इस बार सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025 हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में 7 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। अगर आप भी इस मेले में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम इस खबर में बताएंगे कि मेला कब शुरु हो रहा है, इसका टिकट कितना है और इस मेले में कैसे पहुंचा जा सकता है-

कब शुरु होगा सूरजकुंड मेला

सूरजकुंड मेले का आजोजन 7 फरवरी से 23 फरवरी तक फरीदाबाद के सूरजकुंड में होने वाला है। यहां पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर है। आप यहां से उतर कर ऑटो, रिक्शा या कैब से भी सूरजकुंड तक पहुंच सकते हैं।

वहीं अगर इसकी टिकट की बात करें तो आम दिनों में इसका टिकट 120 रुपये है। वहीं वीकेंड पर टिकट बढ़ कर 180 रुपये हो जाता है। मेले की टिकट आप दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सारथी ऐप से खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, आप मेले के एंट्री गेट पर ऑफलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं। वहीं टाइमिंग की बात करें तो मेला सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलता है।

जानिए सूरजकुंड मेले में क्या है खासियत

आपको बता दें, सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेले में आने वाले टूरिस्ट अलग-अलग तरह के हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, होम डेकोर, ज्वेलरी, खिलौने और बहुत कुछ देख व खरीद सकते हैं।

पूरे सूरजकुंड मेले में 1,100 से ज्यादा स्टॉल और हैंडीकाफ्ट हाट्स होंगे, जहां विसिटर्स, फूड पवेलियन, एंटरटेनमेंट जोन और मजेदार राइड्स का आनंद ले सकते हैं।

लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें- 

इस मेले में 20 से ज्यादा देशों के पार्टिसिपेंट्स अपनी आर्ट और हैंडीकार्फ्ट स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, आप यहां ट्रेडिशनल डांस, फन एक्टिविटी और झूलों का मजा भी ले सकते हैं। साथ ही, यहां वीकेंड पर अलग-अलग प्रोग्राम और लाइव इवेंट्स भी होते हैं जो काफी अच्छा एक्सपीरियंस देते हैं।

 

When will surajkund fair start

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2025 | 05:41 PM

Topics:  

  • fairs
  • Haryana

सम्बंधित ख़बरें

1

खतरे में इस राज्य की भाजपा सरकार? मंत्री और मुख्यमंत्री की कलह खुलकर सामने; मुखिया के खिलाफ मोर्चा

2

फरीदाबाद में ‘रिबन वॉर’: 2 घंटे में 2 बार हुआ अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, सामने आई BJP खेमे की गुटबाजी

3

हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का मौका हाथ से न जाने दें, तुरंत करें अप्लाई

4

हरियाणा में नशे में धुत SI का कहर, कार से आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, CCTV में कैद हुआ ‘तांडव’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.