Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाइफ पार्टनर जब गुस्से में बकने लगे गंदे बोल, आपकी ये बातें कर सकती हैं जादुई असर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 28, 2024 | 01:27 PM

(Image-Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: कई लोग स्वभाव यानी दिल से बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन कभी -कभी उनकी बोली उनकी अच्छाई पर पानी फेर देती हैं। कई लोगों के पार्टनर भी इसी कैटेगरी में आते हैं। जो प्यार तो अपने पार्टनर से खूब करते हैं, लेकिन गुस्सा आने पर अपनी भाषा पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आपके मन में भी कहीं न कहीं कड़वाहट आ ही जाती है। अगर आप भी अपने पार्टनर की इस आदत यानी बर्ताव से परेशान हैं, तो आप कुछ चीजों को फॉलो करके अपने पार्टनर की यह आदत छुड़ाने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं। आइए जानें उन चीजों के बारे में –

जानकारों के अनुसार, आपके पार्टनर का मूड जिस दिन भी सही हो, उन्हें बताएं कि उनके कहे हुए शब्दों से आपको और दूसरों को कितना दुख होता है। ऐसे में पार्टनर को यह भी बताएं कि नेगेटिव बातें करने से उनकी सेहत पर भी असर पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

रेड फ्लैग्स को अनदेखा कर Delulu Dating में खोया Gen Z; जानें क्यों युवा जानबूझकर बन रहे हैं Delusional

SBL Blast में झुलसी एक और मां ने तोड़ा दम, 26 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, 10 आरोपी गिरफ्तार, 11 फरार

रामनवमी पर राममय हुआ संभाजीनगर, मंदिरों में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़; सेवा और समर्पण का अनोखा संगम

BMC पर फंड डायवर्जन का आरोप, मीठी नदी के ₹90 करोड़ के फ्लाईओवर परियोजना में ट्रांसफर

आपके पार्टनर ने अगर गुस्से में कुछ ऐसे शब्द कह दिए हैं, जो उन्हें बाद में याद नहीं रहते, तो उन शब्दों को पार्टनर को लिखकर बताएं। इससे पार्टनर को खुद एहसास होगा कि वे गुस्से में कितना गलत कह जाते हैं। इससे उनकी भाषा में सुधार होगा।

आप अगर हर वक्त अपने साथी पर गुस्सा करेंगे, उन्हें झिड़कते रहेंगे तो एक दिन ऐसा आएगा कि आपका पार्टनर पूरी तरह से आपकी रिस्पेक्ट करना बंद कर देगा।   उसके लिए आपका किसी बात पर चिल्लाना इतना कॉमन हो जाएगा कि उसे फर्क पड़ना ही बंद हो जाएगा।

पार्टनर से कहें कि रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपका पार्टनर रिलेक्स फील करेगा। मेडिटेशन करने से गुस्सा भी कम होता है। ऐसे में जब गुस्सा कम आएगा, तो नेगेटिव वर्ड्स भी मुंह से कम ही निकलेंगे।

आपको इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होगा कि आपकी हरकतों के चलते आपके पार्टनर पर मेंटली कितना प्रेशर पड़ेगा। उनका किसी काम में मन नहीं लगेगा, वो पूरे दिन परेशान रहने लग जाएंगे। आप सोचकर देखिए कि जिसे आप प्यार करते हैं वो आपके कारण दिमागी तौर पर परेशान हो रहा है. क्या ये ठीक है? ऐसे में इस बात को समझिए कि आपका गुस्सा आपके रिश्ते के साथ-साथ आपके पार्टनर की ज़िंदगी भी तबाह कर सकता है और इसे कंट्रोल करना कितना जरूरी है।

When life partner starts speaking in anger these words can have a magical effect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2022 | 07:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.