Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरुवार के दिन न खाएं ‘यह’ फल, वरना करना पड़ सकता है कठिनाइयों का सामना, और क्या न करें इस दिन, जानिए मान्यताएं

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2024 | 12:10 PM

गुरूवार को भूलकर भी न करें ये काम ( फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गुरुवार का दिन (Thrusday Special) जगत के पालनहार ‘भगवान विष्णु’ (Lord Vishnu) को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि, इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से उनकी अर्धांगिनी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) जी भी प्रसन्न होती हैं। इससे भक्त की सारी धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

लेकिन, आपको बता दें कि, इस दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत होती है अगर ऐसा न किया जाए, तो इंसान को आर्थिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि गुरुवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Kitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी

Yoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान

Natural Skincare: घर पर सिर्फ 10 रुपए में बनाएं Vitamin C सीरम, पार्लर जैसा ग्लो देख हर कोई पूछेगा राज!

World Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें

केले का सेवन करने से बचें

ज्योतिषियों के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन केला खाना अशुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है। वहीं, कई लोगों के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है तो बृहस्पतिवार के पावन दिन पर केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ये ही वजह है कि इस दिन केले का फल नहीं खाना चाहिए।

कहते हैं, इस दिन किसी से न तो पैसे लें और न ही किसी को पैसे दें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में गरीबी आती है।

नहीं काटने चाहिए नाखून और बाल

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन नाखून, बाल, दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

भगवान विष्णु की करें पूजा

ज्योतिषियों की मानें तो, इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा विष्णु चालीसा से करें, ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूरी होती है और वो हमेशा धनी बना रहता है।

गुरू और पिता का न करें अपमान

इस दिन गुरु और पिता का अपमान न करें, ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों नाराज हो सकती हैं और दोनों के नाराज होने से इंसान को कभी कोई सुख नहीं मिलता है।

बृहस्पतिवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

खिचड़ी का सेवन नहीं करें

ऐसे ही बृहस्पतिवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक बृहस्पतिवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को आर्थिक हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती है। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए।

What should and what not to do on thursday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2024 | 10:34 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.