खाने के साथ कच्चे आम की ऐसी चटनी हो तो क्या बात, इस स्टाइल से इन चीजों से बनाएं खट्टी-मीठी स्वादिष्ट चटनी
- Written By: नवभारत डेस्क
Image: Google
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा हो, फिर भी सभी को इस मौसम का इंतजार रहता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों, तो इसका जवाब मीठा-मीठा आम है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा। आम का नाम सुनते ही, आपको इससे जुड़े अपने कई पुराने किस्से याद आ गए होंगे, जो आम के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि आम सिर्फ फलों का राजा नहीं है, बल्कि आम के गुण कई हैं।
भारतीय घरों की रसोई में कच्चे आम से कई तरह की चीजें बनाई जाती है जैसे कि आम का मुरब्बा, आम का अचार और साथ ही साथ आम की खट्टी मीठी चटनी भी खूब बनाई जाती है। आज हम आपको आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के बारे में बताने वाले हैं। जिसे लोग परांठे के साथ खाना ज्यादा पसंद करते है। तो आइए जानें आम की खट्टी मीठी चटनी की रेसिपी के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद: मानसून सत्र में टला उपसभापति का चुनाव, नीलम गोऱ्हे की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा?
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
ग्वालियर में दो युवक बने ‘फरिश्ते’, ट्रेन के सामने कूद रही नाबालिग की बचाई जान; माता-पिता से नाराज थी लड़की
सामग्री
कच्चा आम -1
मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
शक्कर-10 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 चुटकी
सौंफ – 1 चम्मच
मेथी- 1 चुटकी
नमक -स्वादानुसार
घी – 2 चम्मच
बनाने की विधि
- आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छील लें और इसके छोटे- छोटे टुकड़े करें।
- फिर एक कड़ाही में घी डालें और इसमें जीरा, मेथी और सौंफ डाल दें।
- इसके बाद घी में आम के टुकड़े डालकर मिक्स करें।
- इसमें नमक, शक्कर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। फिर करीब आधा कप से थोड़ा कम पानी डाल दें।
- ध्यान रहे जब तक आम गलने न लगे तब तक इसे पकाएं। अब कड़ाही में चटनी को अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- लीजिए तैयार है आपकी खट्टी मीठी आम की चटनी।
- आप इसे 15-20 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। आम की चटनी रोटी और स्नैक्स के साथ सर्व कर खाने का आनन्द लें।
