दिवाली के मौके पर अपने दिल के करीब लोगों को क्या दें गिफ्ट, ये हैं बेस्ट ऑप्शन
दीपों का त्योहार दीवाली लोगों के घरों में खुशियां लेकर आता है। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं और खुशियां बांटते हैं और इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तोहफे के तौर पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स जैसी कई चीजें देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
दिवाली पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दे ये तोहफे
Diwali 2024:उमंग एवं खुशियों का त्योहार दीवाली आने में जहां पर कुछ दिन ही बचे है। वहीं पर दीवाली की तैयारी में लोग अब जोर-शोर से जुट गए हैं। देशभर में दिवाली का त्योहार शुरू होते ही, इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तोहफे के तौर पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स जैसी कई चीजें देते हैं।
लेकिन अब ये ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। अब लोग उपहार के रूप में ऐसे चीजें दे रहे हैं, जो दोस्तों या रिश्तेदारों के काम आ सके। ऐसे में आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप दिवाली पर अपने दोस्तों को दे सकते हैं।
गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
जैसा कि,आप जानते है कि दीपावली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए अगर आप जिसे गिफ्ट दे रहे हैं, वो व्यक्ति धार्मिक प्रवृति का है, तो आप उन्हें गिफ्ट के तौर पर भगवान की मूर्ति दे सकते हैं।
रसोई से जुड़ी चीजें
भारतीय खाने-पीने के मामले में बेहद शौकीन होते हैं। आप इस दीवाली अपने दोस्तों को रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजें उपहार में दे सकते है। जैसे कि किचन सेट और भी कई चीजें जो सामने वाले के काम आती है। आप कुकर, फोल्ड कुकर, कढ़ाई और पैन, गिलास या कप इनका सेट भी उपहार में दे सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
अगर आप मिठाई के अलावा इस दीवाली कुछ और देना चाहते हैं तो आप ड्राई फ्रूट्स भी गिफ्ट में दे सकते है। इसका इस्तेमाल कभी भी कर सकता है। साथ ही आजकल ड्राई फ्रूट्स की पैकेजिंग भी कई तरह की हो गयी है।
खूबसूरत गमले
इस दिवाली आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गमले भी दे सकते है। ये इको फ्रेंडली गिफ्ट दिवाली पर यूनिक और बेहतरीन लगेगा। आप घर पर या फिर ऑफिस में रखने के लिए इंडो प्लांट दे सकते हैं। फूलों का गुलदस्ता भी आप गिफ्ट कर सकते हैं।
लाइट्स, दीपक और मोमबत्तियां
दीवाली के दिन हर कोई अपने घर को लाइट्स, दीपक से सजाता हैं। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों को लाइट, दीया और मोमबत्ती गिफ्ट कर सकते हैं। जो घर को सजाने के लिए अच्छा है। खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए दीये मोमबत्तियां आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देती हैं।
