क्रिसमस ट्री में क्यों लगाई जाती हैं घंटियां, क्यों जलाई जाती हैं मोमबत्तियां और क्यों काटे जाते हैं केक, जानिए कुछ दिलचस्प बातें
25 दिसंबर 2024 को ईसाइयों का महापर्व क्रिसमस दुनियाभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस पर केक, घंटी, मोमबत्ती, मोजे सभी का अपना अलग ही महत्व है। खुशियों के इस त्योहार की कई अनूठी और दिलचस्प परंपराएं हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
क्रिसमस त्योहार से जुड़ी अनूठी और दिलचस्प परंपराएं क्या है,(सौ.सोशल मीडिया)
Christmas 2024: हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर 2024 को ईसाइयों का महापर्व क्रिसमस दुनियाभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म का मुख्य पर्व है। यह त्यौहार बहुत ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस से कई दिन पहले ही लोग इस त्योहार के लिए तैयारियों में जुट जाते हैं और अपने-अपने घरों को सुंदर तरीके सजाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री को सजाते हैं, एक दूसरे को गिफ्ट देते है। क्रिसमस पर केक, घंटी, मोमबत्ती, मोजे सभी का अपना अलग ही महत्व है। खुशियों के इस त्योहार की कई अनूठी और दिलचस्प परंपराएं हैं। आइए बिना देर किए जानते है इस त्योहार से जुड़ी अनूठी और दिलचस्प परंपराएं के बारे में।
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
आम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
क्रिसमस में क्रिसमस ट्री का महत्व
आपको जानकारी के लिए बता दें, क्रिसमस का त्योहार एक चीज के बिना अधूरा माना जाता है। वह चीज है क्रिसमस ट्री। बता दें कि, घर में मौजूद हरे-भरे क्रिसमस ट्री को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, मान्यता यह भी है कि इसे घर में रखने से सभी प्रकार की दुःख और नकारात्मकता दूर हो जाती है। ऐसे में इस दिन घर में मौजूद हरे-भरे क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है।
क्रिसमस में मोजे का होना
क्रिसमस त्योहार की सजावट में मौजे का भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी मौजूद है। माना जाता है कि, एक गांव में एक गरीब व्यक्ति रहता था। पैसों का अभाव होने के कारण वह अपनी तीन बेटियों का विवाह नहीं करवा पा रहा था। तब सेंट निकोलस ने उस गरीब की मदद के लिए सोने से भरी पोटली चिमनी के जरिए नीचे फेंक दी, जो एक मोजे में जा गिरी। तब से लेकर क्रिसमस के दिन चिमनी के पास मौजे लटकाए जाते हैं।
क्रिसमस में घंटियां का होना
क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ट्री को सुंदर तरीके से सजाया जाता है, जिसमें घंटियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। मान्यता है कि घर में घंटियों को रखने से सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर रहती है और इन्हें बजाकर ईसाह मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है।
क्रिसमस में मोमबत्ती का होना
बता दें, जिस तरह हिंदू धर्म में दीपक जलाकर देवी-देवताओं की पूजा होती है। उसी तरह क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाकर लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना करते है। इसके पीछे की मान्यता है कि मोमबत्ती से दुख के अंधकार दूर होते हैं और सुख के प्रकाश फैलता है। रंग-बिरंगी मोमबत्तियों का अपना अलग ही महत्व होता है।
क्रिसमस में केक का होना
जिस तरह मिठाई बांटकर खुशियां मनाने का चलन हिन्दू धर्म में है, ठीक उसी तरह केक काटकर क्रिसमस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता यह भी है कि केक बांटने से तनाव और मनमुटाव दूर हो जाता है, साथ ही हर तरफ खुशियां आती हैं।
