दिवाली की पारंपरिक मिठाई,
Diwali Recipes 2024: हिन्दू धर्म में त्योहार का अपना ही महत्व है। जब बात दिवाली के त्योहार हो और मिठाई की बात न हो ऐसा तो हो नहीं सकता है। वैसे तो, दिवाली की तैयारी घरों में लगभग महीने पहले से शुरू हो जाती है। इस दिन हर घर में पकवान बनाए जाते हैं। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व में तरह-तरह की मिठाईयां बनाई और खाई,खिलाई जाती हैं, जैसे रसगुल्ला, रसमलाई, चम-चम, गुझिया, संदेश आदि। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दिवाली के पांच दिन किन पांच पारंपरिक मिठाइयों को आसानी से बनाया जा सकता है।
दीपावली के त्यौहार पर बनाई जाने वाली मिठाईयां
लड्डू
प्रकाश और उल्लास का प्रतीक दिवाली में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस मौके पर उन्हे लड्डू का भोग लगाया जाता है। क्योंकि भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू बेहद प्रिय हैं, जिसे घर पर बनाना आसान है। इसके लिए बेसन, चीनी की जरूरत होती है। बेसन से बूंदी बनाकर चाशनी में मैश करते हुए मोतीचूर के लड्डू बनाए जा सकते हैं।
खोया की गुझिया
वैसे तो, गुझिया होली के अवसर पर बनाने की परंपरा है लेकिन कई जगहों पर दिवाली पर भी गुझिया बनाई और खाई जाती है। ये खोया, मेवे, चीनी और मैदा से बनने वाली स्वादिष्ठ मिठाई है। इसमें मैदे की पूड़ी के अंदर खोया से बनाया हुआ मिश्रण भरा जाता है और फिर तेल में डीप फ्राई किया जाता है। ये खाने में बेहद लजीज लगती है।
कलाकंद
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के मौके पर सफेद रंग की दूध की मिठाई का भोग अर्पित होता है। ऐसे में कलाकंद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। ये उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाई है, जिसे बनाने के लिए दूध, खोया या पनीर की जरूत होती है।
अनरसे
अनरसे भी एक पारंपरिक मिठाई है, ये भी दिवाली के मौके पर बनाई जाती है। ये चावल, चीनी और खसखस की बनी मिठाई होती है जो कि खाने में एक तरफ से मुलायम और एक तरफ से थोड़ी कुरकुरी होती है और अनरसे की यही बात इसे लाजबाब बनाता है।
मैसूर पाक
मैसूर पाक भी एक पारंपरिक मिठाई है, ये भी दिवाली के मौके पर बनाई जाती है। मैसूर पाक खाने में बहुत टेस्टी एवं हेल्दी होती है। ये बेसन चीनी, घी, मेवे से बनी होती है। मैसूर पाक को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। भाई दूज के मौके पर टीका करके भाई का मुंह मैसूर पाक से मीठा किया जा सकता है।