Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिस्तर पर खाने का हश्र जान लीजिए, जानिए क्या बोलता है वास्तु विज्ञान

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2024 | 12:10 PM

बिस्तर पर खाना नहीं खाना चाहिए (सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में वास्तु-शास्त्र का विशेष महत्व हैं। वास्तु-शास्त्र के कई ऐसे नियम हैं, जिससे हम अनजान हैं और ये ही कारण है कि डेली लाइफ में हम ऐसी गलतियां करते हैं, जिसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। कई लोगों की यह आदत होती है कि वो अगर बिस्तर पर बैठे या लेटे है तो वहीं पर खाना भी शुरू कर देते हैं।

हालांकि, शास्त्रों की बातों को हर व्यक्ति नहीं मानता क्योंकि आज के मॉडर्न जमाने में इसे अंधविश्वास बोल दिया जाता है। लेकिन मानने वाले तो मानते भी हैं और पालन भी करते हैं। लेकिन, वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर भोजन करने की मनाही होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसे आज ही बंद कर दें।

सम्बंधित ख़बरें

Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन

गर्मी के मौसम में अपराजिता पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? यहां जानिए असरदार नुस्खे, फूलों से भर जाएगा पौधा

Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे

Snoring Remedy: क्या आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

आइए जानें भोजन से जुड़े वास्तु के नियम-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड पर बैठकर खाना खाने से ना सिर्फ सेहत खराब होती है बल्कि आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। बिस्तर पर बैठकर खाने-पीने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और वह उस घर में कभी नहीं आती है।

वास्तु-शास्त्र के मुताबिक, आप किस ओर मुख करके भोजन कर रहे हैं, यह भी बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही खाना खाएं।

वास्तु के अनुसार हमेशा जमीन में बैठकर पालथी मार कर आराम से भोजन करना चाहिए। अगर आप नीचे नहीं बैठ सकते हैं, तो डाइनिंग टेबल पर बैठ कर खाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाने की थाली बैठने के स्थान से ऊपर हो।

8 प्रकार के होते हैं धन

ज्योतिषियों का मानना है कि, हिंदू धर्म में 8 प्रकार के धन बताए गए हैं और उसमें से अन्न धन भी एक धन है और अन्नपूर्णा जो अन्न की देवी है। इसी तरह से 8 प्रकार की लक्ष्मी भी है और लक्ष्मी का कुंडली के बारहवें घर में लक्ष्मी का जाना व्यय यानी खर्चे को बढ़ता है और कर्जों में इजाफा होता है।

घर के बेडरूम को ज्योतिषीय भाषा में शैय्या भाव कहते हैं, जो कुंडली के 12वें घर में होता है, जो हमारे खर्चे और नुकसान को भी असर करता है।

वहीं, खाना कुंडली के दूसरे घर से जुड़ा है, जो हमारी संपत्ती और स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। जब हम बेड पर बैठकर खाना खाते हैं तो अनजाने में दोनों घरों को जोड़ देते हैं, जो बहुत ही नुकसानदायक होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेड में खाया गया खाना पुष्टिवर्धक नहीं होता है और साथ ही ये हमें कंगाली की ओर ले जाता है।

वास्तु के अनुसार, किचन में जूठे बर्तनों को भी नहीं छोड़ना चाहिए। इसे मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। हमेशा रात में ही बर्तनों को धो लेना चाहिए, इससे धन की हानि नहीं होती है।

What are the rules in vaastu for eating food in bed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2024 | 05:02 AM

Topics:  

  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.