मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ‘नवरात्रि’ के 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पावन पर्व 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और भक्त उपवास भी रखते हैं। वहीं, नवरात्रि के प्रत्येक दिन एक शुभ रंग भी होता है, जो देवी के सभी अवतारों को समर्पित होता है। ऐसे में आप मां से संबंधित रंग के कपड़े पहनकर ना सिर्फ पर्व को खास बना सकते हैं बल्कि देवी को भी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें इस बारे में –
पीला रंग पहले दिन
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ‘मां शैलपुत्री’की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग अधिक किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा
हरा रंग दूसरे दिन
नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के आध्यात्मिक ज्ञान स्वरूप ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
भूरा रंग तीसरे दिन
तीसरे दिन आपको ग्रे, यानी भूरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। यह दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है, जो अपने माथे पर अर्धचंद्र रखती हैं।
नारंगी रंग चौथे दिन
चौथा दिन देवी खुशमांडा को समर्पित है। चमक, खुशी और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस दिन नारंगी रंग पहनना चाहिए।
सफेद रंग पांचवें दिन
नवरात्रि का पांचवां दिन ‘स्कंदमाता’ का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
लाल रंग छठे दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां ‘कात्यायनी’ की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रृंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियां पसंद करती हैं।
नीला रंग सातवें दिन
नवरात्रि के सातवें दिन ‘कालरात्रि’ की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।
गुलाबी रंग आठवें दिन
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
बैंगनी या जामुनी रंग नौवें दिन
नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें।
