चैत्र नवरात्रि में माता के इस खास शक्तिपीठ का कर लीजिए दर्शन, मनोकामनाएं होगी पूरी, जाने कैसे पहुंचे

चैत्र नवरात्र में हरियाणा के इस श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर का दर्शन कर सकते है यह 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है।
Chaitra Navratri 2024, Sridevi Kupa Bhadrakali Temple
हरियाणा के इस शक्तिपीठ का करें दर्शन (सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) का दौर जारी है वहीं पर आज पांचवे दिन माता स्कंदमाता (Maa Skandmata) की पूजा की जा रही है। नवरात्रि की इस बेला में आप भी माता का आशीर्वाद पाना चाहते है तो इस बार दर्शन यात्रा के लिए 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ (Shaktipeeth) हरियाणा के इस श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर (Sridevi Kupa Bhadrakali Temple) का दर्शन कर सकते है।

कहां पर है ये शक्तिपीठ

माता के इस शक्तिपीठ की बात करें तो, यह हरियाणा की धर्मनगरी कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र में स्थित खास शक्तिपीठ है जिसे एक होने के वजह से काफी खास माना जाता है। इसका नाम जहां पर श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर है वहीं इस मंदिर की उत्पत्ति को लेकर बात की जाए तो यहां देवी सती के दाएं पैर का टखना यानि घुटने के नीचे वाला भाग गिरा था। इस वजह से इस मंदिर को काफी मान्यता वाला माना जाता है। इतना ही कहा जाता है इस मंदिर में श्रीकृष्ण और बलराम का भी मुंडन हुआ था तो वहीं पर श्रीकृष्ण महाभारत के दौरान जीत के आशीर्वाद के लिए इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे।

माता को क्या चीजें चढ़ाना होता है शुभ

यहां पर माता का दर्शन करने आए लोग माता को दूध, चीनी, शहद, घी और पानी चढ़ाते है। इसके अलावा नवरात्रि में माताजी को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाई जाती है जो शुभ होता है।

जानिए कैसे पहुंचे मंदिर तक

यहां पर मंदिर तक जाने के लिए आप किसी भी परिवहन सुविधा के साथ दर्शन करने के लिए पहुंच सकते है, जो इस प्रकार है..

रेलवे स्टेशन और बस अड्डा- कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से आप यहां पहुंच सकते हैं।

निकटतम हवाई अड्डा- दिल्ली और चंडीगढ़ में स्थित हवाई अड्डे से आप यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं।

यहां पर दर्शन करने आने पर आपको काफी आनंद और माता जी का आशीर्वाद मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com