Happy Marriage Tips: खुशहाल शादी के लिए जरूरी हैं ये 5 बातें, विक्की कौशल की सलाह में छिपा रिश्ते का सीक्रेट

Relationship Tips: शादी चाहे लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ सम्मान, भरोसा, बातचीत और एक-दूसरे को समझना क्यों जरूरी है? जानें 5 जरूरी बातें।
Vicky kaushal marriage advice happy marriage love arranged marriage tips
विक्की कौशलफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Vicky Kaushal Marriage Advice: शादी चाहे प्रेम विवाह हो या परिवार की पसंद से तय हुई हो, रिश्ते की सफलता के लिए दोनों को एफर्ट लगाने होते हैं। किसी भी रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती है कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई। रिश्तों को आपसी समझ, सम्मान और साथ निभाने के तरीके से सहेजा जाता है। अभिनेता विक्की कौशल ने भी शादी को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जो आज के रिश्तों में काफी मायने रखती हैं।

प्यार के साथ समझ जरूरी

विक्की कौशल मानते हैं कि शादी के लिए प्यार और समझ दोनों जरूरी हैं। उनका मानना है कि प्रेम विवाह हो या अरेंज मैरिज, दोनों में एक-दूसरे को समझना और उनके प्रति संवेदनशील रहना जरूरी है। रिश्ते में सिर्फ प्यार होना काफी नहीं है। पार्टनर की सोच, भावनाओं और जरूरतों को समझने की कोशिश भी जरूरी है।

पार्टनर को बदलने की कोशिश न करें

हर व्यक्ति का स्वभाव और सोच अलग होती है। शादी के बाद पार्टनर को अपनी पसंद के मुताबिक बदलने की कोशिश रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। विक्की कौशल का कहना है कि दोनों को यह समझना चाहिए कि वे दोनों अलग-अलग पर्सनैलिटी हैं। साथ रहते हुए जरूरी नहीं कि कोई एक के लिए पूरी तरह बदल जाए, बल्कि आपसी समझ बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

असहमति के बावजूद सम्मान रखें

मनोवैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि पति-पत्नी कई मुद्दों पर अलग राय रख सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे के विचारों का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। हर बात पर सहमत होना संभव नहीं है। लेकिन असहमति के दौरान अपमान, ताने या गुस्से के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना रिश्ते को मजबूत करता है।

Vicky kaushal marriage advice happy marriage love arranged marriage tips
Onam Fashion 2026: कसावु साड़ी से आगे बढ़ रहा फैशन, गजरा और ट्रेडिशनल ज्वेलरी से पाएं मॉडर्न लुक

अपनी भावनाएं खुलकर बताएं

रिलेशनशिप में भरोसा और वफादारी के साथ अपनी जरूरत और भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करना भी जरूरी है। बिना अग्रेसिव हुए अपनी बात कहना और पार्टनर की बात सुनना स्वस्थ रिश्ते में बहुत जरूरी है। कई बार छोटी नाराजगी बातचीत न होने के कारण बड़ी समस्या बन जाती है। इसलिए मन में बात रखने के बजाय सही समय पर शांत तरीके से बात करना बेहतर है।

छोटी बातों को करें इग्नोर

हर छोटी गलती को मुद्दा बनाना रिश्ते में बेवजह तनाव को बढ़ाता है। विशेषज्ञ की सलाह है कि छोटी बातों को जाने देना सीखें, लेकिन गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज न करें, बल्कि उस पर बात करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com