Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण पाठ का महत्व जानिए

उदया तिथि के अनुसार इस साल 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 18, 2025 | 06:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ‘महर्षि वाल्मीकि’ (Valmiki Jayanti 2023) के जन्मोत्सव इस साल आज यानी 28 अक्टूबर,शनिवार को मनाई जा रही। सनातन धर्म में ‘महर्षि वाल्मीकि’ को पहला कवि माना जाता है क्योंकि, उन्होंने महान हिंदू महाकाव्य रामायण को रचा था, जिसमें भगवान राम के पूरे जीवन को वृत्तांत दिया गया है। हिंदू धर्म में रामायण एक ऐसा ग्रंथ है जो कि लगभग हर घर में मिलेगा और इसका पूजन किया जाता है।

कहते हैं कि रामायण का पाठ करने से व्यक्ति को पॉजिटिविटी मिलती है और जीवन में आ रही परेशानियों से बाहर आने में मदद मिलती है। महर्षि वाल्मीकि के माध्यम से ही श्री राम कथा रामायण के रूप में आज भी लोगों का उद्धार कर रही है। आइए जानें इस साल कब है वाल्मीकी जयंती, महत्व और उससे जुड़े लाभ।

तिथि

हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है और इसी दिन शरद पूर्णिमा भी होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि आज 28 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 17 पर शुरू हुई है और 29 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 53 पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार इस साल 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।

ज्योतिषियों के अनुसार, वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन रामायण का पाठ करने से वाल्मीकि ऋषि के सभी दिव्य गुण व्यक्ति में संचारित होने लगते हैं। इसके अलावा, वाल्मीकि ऋषि श्री राम और माता सीता के प्रिय और आदरणीय थे।

ऐसे में इनकी पूजा करने से और वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण का पाठ करने से श्री राम और माता सीता की विशेष कृपा मिलती है। संपूर्ण परिवार पर प्रभु श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता एवं शांति का वास होता है।

वाल्मीकि जयंती के दिन रामायण का पाठ करने से व्यक्ति और उसके परिवार के सभी लोगों के जीवन से संकटों का नाश होता है। साथ ही, इस दिन रामायण का अखंड पाठ हवन के साथ करने से हनुमना जी (हनुमान जी की पत्नी का नाम) का साथ व्यक्ति और उसके परिवार को जीवन भर मिलता है।

Valmiki jayanti 2023 importance of ramayana lesson

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2023 | 06:02 AM

Topics:  

  • Ramayan

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या आप जानते हैं राम मंदिर में लगने वाले ध्वज में ॐ और कोविदार वृक्ष क्यों है? जानिए इनका महत्व

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.