Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरूद के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर ही नहीं, कैंसर पर भी कसेगा लगाम, और भी हैं कई फायदे

  • By navabharat
Updated On: Nov 13, 2022 | 07:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

सर्दियों का मौसम आ रहा है। इस मौसम में अमरूद खूब खाए जाते हैं। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि गुणों में भी काफी फायदेमंद हैं। विटामिन C, लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है अमरूद। इसमें केले के बराबर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अमरूद की पत्ती भी इसी तरह गुणकारी होती है। लोग इसकी पत्ती की चाय बनाकर पीते हैं। कुछ लोग पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर भी पानी के साथ लेते हैं। आइए जानें अमरूद की पत्ती के फायदे।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर पीरियड पेन की समस्या है तो अमरूद की पत्तियां काम आ सकती हैं। अमरूद की पत्ती का एक्सट्रैक्ट मेंस्ट्रुअल पेन में आराम देता है। एक स्टडी के मुताबिक, इसका असर पेन किलर से ज्यादा होता है।

अमरूद की पत्ती को एंटी कैंसर भी माना जाता है। कुछ टेस्ट-ट्यूब स्टडी में यह बात सामने आई है कि अमरूद की पत्तियां कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकती हैं। इसमें पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सेल डैमेज को रोककर इन्हें कैंसर होने से रोकते भी हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अमरूद की पत्ती दस्त में भी फायदेमंद होती है। अगर आपको डायरिया है तो पत्ती का अर्क ले सकते हैं। इससे दस्त जल्दी ठीक होंगे। कई स्टडीज में पता चला है कि अमरूद की पत्ती एंटी माइक्रोबियल होती है। यह आपकी आंत में मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले माइक्रोब्स को खत्म करती है।

रिसर्च के मुताबिक, अमरूद की पत्ती की चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। यह असर दो घंटे तक रहता है। वहीं एक और स्टडी में सामने आया कि टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को जब अमरूद की पत्ती की चाय पिलाई गई तो खाने के बाद उनका ब्लड शुगर 10 फीसदी से ज्यादा काम हुआ।

अमरूद की तरह इसकी पत्ती में भी विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। यह विटामिन इम्यूनिटी मजबूत रखता है। पत्तियां एंटी माइक्रोबियल होती हैं तो इन्फेक्शन से भी बचाव करती हैं।

Use guava leaves like this not only blood sugar blood pressure cancer will also be controlled and there are many other benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2022 | 07:30 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक में आवारा गाय का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

2

बांग्लादेश मे मानवाधिकार हनन को लेकर यूरोप सख्त, अगले हफ्ते प्रतिनिधिमंडल करेंगें ढाका का दौैरा

3

फारुख अबदुल्ला से मिलने नहीं दिया, संजय सिंह का बड़ा दावा- Video

4

रोहित शर्मा ने शुरू की ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी, वायरल होने लगा वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.