भारत के इस मिनी फिनलैंड में बिताएं अपनी अगली छुट्टियां, क्या आप जानते हैं नाम?

Finland of India: भारत के एक राज्य को शांत माहौल और नैचुरल ब्यूटी के कारण ‘मिनी फिनलैंड’ कहलाता है और ट्रैवल लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जहां पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Hidden Travel Destination
मिनी फिनलैंड (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

Mini Finland in India: भारत एक ऐसा राज्य है जो आजकल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कुछ खास वजहों से भी चर्चा में है। भारत में एक राज्य ऐसा है जिसकी तुलना यूरोप के नॉर्डिक देश फिनलैंड से की जाती है। इसका असली कारण यहां का शानदार शिक्षण संस्थान, सामाजिक कल्याण और जीवन की उच्च गुणवत्ता है।

किसे कहते हैं मिनी फिनलैंड

दरअसल भारत का केरल राज्य मिनी फिनलैंड कहलाता है। केरल की शांत झीलें और प्राकृतिक सुंदरता इसे भारत का फिनलैंड बनाती हैं। कम बजट में विदेशी अहसास और सुकून की तलाश करने वालों के लिए यह राज्य किसी स्वर्ग से कम नहीं है। फिनलैंड को हजारों झीलों का देश कहा जाता है और केरल की पहचान भी उसकी विशाल झीलों और बैकवाटर्स से है। केरल के अलेप्पी और कुमारकोम के शांत पानी में हाउसिंग बोट का सफर बिल्कुल वैसा ही सुकून देता है जैसा फिनलैंड की प्राकृतिक वादियों में मिलता है। यहाँ की हरियाली और पानी का संगम सैलानियों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है।

शिक्षा प्रणाली

केरल की साक्षरता दर 94 प्रतिशत से भी ज्यादा है जो इसे शिक्षा के क्षेत्र में आगे रखता है। यहां की सार्वभौमिक शिक्षा प्रणाली बहुत प्रसिद्ध है। इसी तरह फिनलैंड भी अपनी विश्व स्तरीय शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है।

जीवन की गुणवत्ता

फिनलैंड की तरह केरल भी लैंगिंक और सामाजिक कल्याण में हाई स्कोर करता है। केरल भारत के उन क्षेत्रों में से है जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। केरल और फिनलैंड के बीच तुलना का एक बड़ा आधार जीवन की गुणवत्ता है। केरल मानव विकास सूचकांक और अन्य विकास संकेतकों में बहुत विश्वास रखता है।

फिनलैंड को हजारों झीलों की भूमि कहा जाता है। उसी प्रकार केरल भी जल स्त्रोतों से भरपूर है। यहां हजारों झीलें है जो राज्य के जल आपूर्ति के लिए काफी है।

क्यों है फेमस केरल

गॉड्स ओन कंट्री के नाम से प्रसिद्ध केरल अपने मसालों, बगीचों, बैकवाटर्स, शास्त्रीय कलाओं और आयुर्वेदिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। केरल न केवल अपनी झीलों के लिए, बल्कि अपनी समृद्ध संस्कृति और चाय के बागानों (मुन्नार) के लिए भी मशहूर है। यदि आप भारी भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो केरल से बेहतर कोई जगह नहीं है।

केरल पहुँचने के लिए कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे मौजूद हैं। साथ ही यह देश के सभी प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com