

प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और एडवेंचर से भरपूर जगह की तलाश अरुणाचल प्रदेश में जाकर खत्म होती है। पूर्वोत्तर भारत का यह खूबसूरत राज्य बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल, नदियां और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस जादुई जगह पर घूमने का मन हर किसी का हो सकता है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी और साथ ही बजट में अरुणाचल की हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम अरुणाचल वाया पूर्व गुवाहाटी शांति का प्रवेश द्वार है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की कई जगहें बौद्ध मठों के लिए जानी जाती है। यह मठ देश की शांति का प्रतीक माने जाते हैं। जिसकी वजह से इसका नाम भी इस तरह रखा गया है। इस खास टूर पैकेज की शुरुआत 13 जून 2025 से होगी। जिसमें पर्यटकों को एसी ट्रैवलर बस से घुमाया जाएगा।इस शानदार टूर पैकेज में यात्रियों को रहने से लेकर खाने पीने की भी व्यवस्था मिलेगी। टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ इस टूर पैकेज का मजा लिया जा सकता है।