Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपनाएं ये खास ट्रैवल प्लान

Karwa Chauth Travel Plan: करवा चौथ हर पत्नी के लिए बहुत खास दिन होता है जब वह अपने पति से सरप्राइज की उम्मीद करती है। ऐसे आप उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ खास चीजें कर सकते हैं।
करवा चौथ पर अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपनाएं ये खास ट्रैवल प्लान
करवाचौथ 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Karwa Chauth 2025: हिंदू परंपरा में करवा चौथ का बहुत महत्व है जब विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इस एक दिन के त्यौहार के लिए महिलाएं हफ्तों से तैयारी में लग जाती हैं। यह दिन पत्नियों के लिए काफी खास होता है जिसको और खास बनाने के लिए पति कुछ यूनिक ट्रैवल आइडिया अपना सकते हैं। करवा चौथ का असली मजा लेने के लिए कपल्स इस दिन को खास तरीके से प्लान कर सकते हैं।

करवा चौथ पर क्या करें स्पेशल

अगर आप इस बार करवा चौथ को पत्नी के लिए स्पेशल करना चाहते हैं तो पूरे दिन का ट्रैवल प्लान कर सकते हैं जिसके लिए आपको किसी दूसरे शहर जाने की भी जरूरत नहीं है। बल्कि अपने ही शहर में उनका यह दिन और भी खास बनाया जा सकता है।

करवा चौथ की तैयारियों में सबसे अहम होता है शॉपिंग जो हर महिला को पसंद होती है। ऐसे में अपनी पत्नी को बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नई साड़ी के कलेक्शन गिफ्ट कर सकते हैं। अपनी पत्नी के साथ बाजार जाकर उनकी पसंदीदा रंग की साड़ी, ज्वेलरी, चूड़ियां आदि दिलवा सकते हैं। शॉपिंग आपकी पत्नी को खुश कर सकती है और यह दिन उसके लिए और भी स्पेशल हो सकता है।

करवा चौथ के दिन अपने पति के लिए पूरा दिन बिना कुछ खाए पिए रहना मुश्किल होता है। ऐसे में शाम के समय व्रत खोलने के बाद उन्हें किसी अच्छे होटल या रेस्टोरेंट ले जाया जा सकता है। रात की चांदनी में बैठकर डिनर डेट एक अच्छा करवा चौथ गिफ्ट हो सकता है। जिसे दोनों कपल्स जिंदगी भर याद रखेंगे।

करवाचौथ पर पास के स्थानीय बाजार या मेले में जाकर पत्नी के साथ समय बिताया जा सकता है। बाजारों में करवाचौथ पर काफी रौनक होती है। ऐसे में उनको लोकल मार्केट से शॉपिंग या उनकी फेवरेट प्लेस पर आउटिंग का आनंद लिया जा सकता है। यह छोटा सा एक्सपीरियंस आगे जाकर बहुत खास लगता है।

इनके अलावा करवाचौथ को स्पेशल बनाने के लिए छोटी सी रोड ट्रिप की जा सकती है जिसके लिए आप पास के किसी शहर को विजिट कर सकते हैं। चांद की चांदनी में पार्टनर के साथ समय बिताने और गप्पे लगाने में काफी मजा आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com