शिमला में कब गिरती है पहली बर्फ? जानिए घूमने का परफेक्ट टाइम और ट्रैवल प्लान

Best Time to Visit Shimla: हिमाचल प्रदेश का मशहूर हिल स्टेशन शिमला दिसंबर से लेकर फरवरी तक बर्फ की चादर से ढका रहता है। जहां पर लाखों लोग सर्दियों में छुट्टियों का मजा लेने आते हैं।
शिमला में कब गिरती है पहली बर्फ? जानें घूमने का परफेक्ट टाइम और ट्रैवल प्लान
शिमला (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shimla Travel Guide: हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन शिमला पर्यटकों के लिए पूरी साल आकर्षण का केंद्र होता है। खासकर सर्दियों के समय टूरिस्ट यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आते हैं। शिमला दिसंबर से फरवरी के महीने में बर्फ की खूबसूरत चादर से घिरा होता है जहां आपको हर तरफ अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

अगर आप शिमला घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले जानें का सही समय, घूमने की जगहें आदि के बारे जानकारी जरूर रखें। शिमला अगर बर्फबारी देखना चाहते हैं तो इसके लिए किस समय जाना सही होगा। इस तरह की पूरी जानकारी आज आपको इस आर्टिकल के जरिए मिलेगी।

किस समय देखने मिलेगी बर्फबारी

हर साल बर्फबारी का समय शिमला में थोड़ा अलग होता है। लेकिन आमतौर पर शिमला में बर्फबारी दिसंबर के अंत से शुरू हो जाती है। यह फरवरी के मध्य तक चलती है। इस दौरान तापमान लगातार कम रहता है और पश्चिमी हिमालय से आने वाले मौसमी सिस्टम नई बर्फ लाते हैं। यहां पर आप मॉल रोड या रिज पर बर्फ गिरते हुए देख सकते हैं।

दिसंबर में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है लेकिन पूरे महीने शिमला में बर्फबारी की संभावना कम होती है। पहले दो हफ्ते आमतौर पर सूखे रहते हैं लेकिन क्रिसमस और नए साल के आसपास बर्फबारी की संभावना बढ़ जाती है।

जनवरी में शिमला में बर्फबारी का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय तापमान बहुत कम होता है और बर्फबारी ज्यादा होती है। शिमला में कई जगहों पर बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है। शिमला से कुछ ही दूरी पर बसा कुफरी बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा नारकंडा और मशोबरा भी लोकप्रिय जगह हैं।

घूमने की जगहें

शिमला में आप द रिज जा सकते हैं जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट जगह है। मॉल रोड, कुफरी, मशोबरा, जाखू मंदिर और नारकंडा जैसे स्थानों पर आप बर्फबारी का लुत्फ ले सकते हैं। यहां आप स्कीइंग कर सकते हैं और सेब के बगीचों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

कैसे पहुंचे शिमला

शिमला के लिए नजदीकी एयरपोर्ट जुब्बरहट्टी है जो करीब 25 किमी दूर है। आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट से टैक्सी या बस से भी आ सकते हैं। ट्रेन की बात करें तो यहां कई ट्रेनें मिल जाएंगी। दिल्ली से शिमला की दूरी करीब 340 किमी है और चंडीगढ़ से शिमला 115 किमी दूर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com