बिहार की ये डेस्टिनेशन हैं शानदार, रुकने के लिए हो जाएंगे मजबूर

Bihar Travel Places: बिहार की खूबसूरती और इतिहास से भरी ये डेस्टिनेशन हर ट्रैवलर को आकर्षित करती हैं। राजगीर, बोधगया से लेकर वाल्मीकिनगर तक यहां की जगहें आपको रुकने पर मजबूर कर देंगी।
बिहार की ये डेस्टिनेशन हैं शानदार, रुकने के लिए हो जाएंगे मजबूर
बिहार में घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Bihar Tourist Places: घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर बजट ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अक्सर लोग हिमचाल, राजस्थान या गोवा जाना बेहतर समझते हैं। लेकिन भारत के दिल में बसा बिहार भी कई शानदार जगहों से घिरा हुआ है। इस जगह का इतिहास, प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक महत्व बहुत खास है। यहां हर कोने में कुछ अनकही कहानियां छिपी हुई हैं। अगर आप शांति, रोमांच या संस्कृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो बिहार की कुछ जगहों को घूमने के लिए चुन सकते हैं।

आज हम आपको बिहार की कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप रुकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इन्हें आप अपने अगले ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

राजगीर

नालंदा जिले में स्थित राजगीर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां बौद्ध और जैन धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं। यहां की हरी भरी घाटियां, झरने और रोपने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां पर स्थित विश्व शांति स्तूप से पूरा शहर नजर आता है।

भागलपुर

भागलपुर को सिल्क सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर सिर्फ रेशम के लिए ही नहीं बल्कि गंगा नदी के खूबसूरत किनारों और विक्रमशिला खंडहरों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आपक कुप्पाघाट और मां बुढ़ानाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

रोहतासगढ़ किला

बिहार के रोहतास जिले में हरियाली से घिरी कैमूर की पहाड़ियां देखने लायक हैं। इन्हीं पहाड़ियों में स्थित रोहतासगढ़ किला भारत के ऐतिहासिक जगहों में शामिल है। इस किले का निर्माण मध्युगीन काल में हुआ था।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

बिहार के चंपारण में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व घनी हरियाली और जंगली जीवन के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह उन लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है जो प्रकृति से प्यार करते हैं। यहां हाथी, बाघ, लकड़बग्घा, भालू जैसे कई प्रकार के पक्षी देखने को मिलेंगे।

जेठियन वैली

बिहार में घूमते हुए कोई अनोखी और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो जेठियन वैली जा सकते हैं। यह पटना से करीब 130 किमी दूर स्थित है। इस जगह का जुड़ाव महात्मा बुद्ध से है। बिहार की सुंदरता और प्राकृतिक शांति का अनुभव करने इस जगह आ सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com