Budget Trip: दिसंबर की ट्रिप बजट में करने का है इरादा, बस इन 3 जगहों पर जाने की कर लें प्लानिंग

Best Winter Places in India: बजट ट्रिप के लिए इंडिया की कुछ जगह बहुत ही खूबसूरत और पॉकेट फ्रेंडली हैं। जहां पर आप किसी भी समय सोलो, कपल्स, दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं।
दिसंबर की ट्रिप बजट में करने का है इरादा, बस इन 3 जगहों पर जाने की कर लें प्लानिंग
दिसंबर में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

December Travel Places: आज के दौर में लोगों के पास खुद को देने के लिए भी समय नहीं है। काम का इतना प्रेशर होता है कि वह खुद को सुकून देना या कहीं बाहर घूमने के बारे में सोच नहीं पाता है। आज के समय घूमना फिरना शौक नहीं है बल्कि मानसिक सुकून का एक जरिया है। जिससे आप रोज की भागदौड़ से दूर शरीर को डिटॉक्स करने जाते हैं। हालांकि हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह हर महीने ट्रिप पर जा सके। इसलिए कुछ पैसे जोड़कर आप दिसंबर में बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप बिना खर्च की चिंता किए अच्छे से घूमने का मजा ले सकते हैं। सर्दियों के समय ट्रिप मन को सुकून देती है और आप अपनी सारी चिंताएं भी भूल जाते हैं।

कसौल

दिसंबर में आप दिल्ली से कसौल जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां की बर्फीली घाटियां सुकून देने वाली होती हैं। कपल्स, दोस्त या फैमिली के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां पर इस समय ज्यादा भीड़ नहीं होती है। बस से रात को निकालकर आप कुछ पैसे बचा सकते हैं। गेस्ट हाउस में रुक कर दो दिन की शॉर्ट ट्रिप प्लान की जा सकती है।

नैनीताल

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल में आप समय बिता सकते हैं। सर्दियों के समय यह घूमने की बेस्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। ठंडा मौसम, झीले, पहाड़ और हरा भरा वातावरण इस जगह को खास बनाता है। यहां पर आप कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। बस से जाना यहां बजट में रहेगा। वीकेंड पर यहां ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

नैनीताल (सौ. फ्रीपिक)
नैनीताल (सौ. फ्रीपिक)

ऋषिकेश

ऋषिकेश दिल्ली से ऋषिकेश ज्यादा दूर नहीं है। यहां घूमने के लिए आपको 5 हजार तक का बजट चाहिए। यहां पर भीड़ ज्यादा होती है तो अगर आप दो लोग ट्रैवल करते हैं तो पैसे बच सकते हैं। यहां पर आप गंगा आरती, वॉटर एक्टिविटी आदि का मजा ले सकते हैं। सर्दियों में घूमने की ये बेस्ट जगह है।

अगर आप दिसंबर में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये जगह बेस्ट रहेंगी। साथ ही दोस्तों के साथ रहने और खाने के खर्चे भी कम हो जाएंगे। आप किसी सस्ते होटल में रह सकते हैं। बाकी का पैसा खाने और एक्टिविटी में खर्च कर सकते हैं। बजट ट्रिप के लिए ये बेस्ट जगह हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com