-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Best Skiing Destinations In India To Enjoy Snowfall
बर्फबारी के बीच भारत की इन शानदार जगहों पर करें स्कीइंग, दिल खुश कर देंगे नजारे
- Written By: प्रीति शर्मा
Best Places for Skiing: बर्फबारी के बीच स्कीइंग का मजा लेने के लिए भारत में कई शानदार जगह है जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। गुलमर्ग से लेकर औली तक, यहां की वादियां स्कीइंग के लिए बेस्ट हैं।

स्कीइंग के लिए भारत की जगहें (सौ. फ्रीपिक)
Winter Travel Places: सर्दियों का मौसम आ गया है और भारत भर में लोग अपनी अगली यादगार यात्रा के लिए बैग पैक करने में व्यस्त हैं। अगर आपको पहाड़, बर्फ और स्नोबोर्डिंग व स्कीइंग जैसी सर्दियों से जुड़ी गतिविधियां पसंद हैं, तो आप देश के कुछ बेहतरीन स्थलों की इस लिस्ट को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
दिसंबर-जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, नैनीताल, शिमला जैसी जगहों पर शानदार बर्फबारी देखने को मिलती है। यही वजह है कि यहां पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। अगर आपको स्कीइंग का शौक है तो इस समय पहाड़ों पर घूमने का एक बार जरूर प्लान बनाए। आज हम आपको भारत की बेस्ट स्कीइंग पॉइंट बताएंगे जहां आप जमकर एंजॉय कर सकते हैं।
गुलमर्ग
जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह एशिया का सबसे शानदार स्कीइंग स्पॉट है जो अपनी ढलानों के लिए अलग पहचान रखता है। यहां पर आप शेर ए कश्मीर नेशनल पार्क भी देख सकते हैं। दोस्तों के साथ एडवेंचर करने के लिए इस जगह को अपनी लिस्ट में टॉप पर रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
सोलंग वैली
हिमाचल प्रदेश में मौजूद सोलंग वैली स्कीइंग की पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। यहां की बर्फबारी में आप स्कीइंग के अलावा भी कई अन्य एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। मनाली के पास मौजूद इस जगह पर काफी टूरिस्ट आते हैं।
युमथांग
सिक्किम का युमथांग सर्दियों में घूमने की एक बेहतरीन जगह है जहां जमकर बर्फबारी होती है। यही वजह से ज्यादातर लोग यहां स्कीइंग करने का प्लान करते हैं। यहां पर आप कई सारी एक्टिविटी कर सकते हैं। अगर बजट की चिंता नहीं है तो इस जगह पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
यह भी पढ़ें:- लोनावला से 20 किमी दूर इस जगह पर करें रोड ट्रिप, बच्चों के साथ खूब होगी मौज-मस्ती
रोहतांग पास
मनाली से सिर्फ 50 किमी दूर स्थित रोहतांग पास एक शानदार स्पॉट है। यहां पर देशभर से लोग बर्फबारी के बीच एडवेंचर का मजा लेने के लिए आते हैं। बर्फबारी के बीच बिताए समय यहां पर जिंदगी भर की याद बन जाते हैं।
औली
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में मौजूद औली बेहतरीन टूरिस्ट जगह है जो सबकी फेवरेट है। यहां पर स्कीइंग का मजा लेने एक बार जरूर जाएं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने की है तो इस जगह की टिकट बुक कर सकते हैं।
बर्फबारी और एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लेने के लिए भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। खास बात यह है कि घूमने से ज्यादा आप अपनों के साथ एक यादगार समय बिता पाएंगे। ऐसे में ज्यादा सोचिए मत और दोस्तों या परिवार के साथ इस सर्दियों में घूमने जरूर जाएं।
Best skiing destinations in india to enjoy snowfall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














