आपने देखी है विश पूरी करने वाली झील? इस मानसून जरूर जाए खेचोपलरी

बारिश के मौसम में आप जरूर कही न कही घूमने का मन बना ही रहे होगे। ऐसे में खूबसूरत पहाड़ों की वादिया भी साथ हो तो उसमें मजा और बढ़ जाता है। ये एक ऐसी ही जगह है जो किसी जन्नत से कम नहीं।
खेपोचेरी झील
खेपोचेरी झील (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: बारिश के मौसम में आप जरूर कही न कही घूमने का मन बना ही रहे होगे। ऐसे में खूबसूरत पहाड़ों की वादिया भी साथ हो तो उसमें मजा और बढ़ जाता है। ये एक ऐसी ही जगह है जो किसी जन्नत से कम नहीं। इसकी सुंदर प्राकृतिक वादिया आपका मन मोह लेगी और यहां से जाने का जल्दी मन भी नहीं करेगा।

यहां खूबसूरत वादियों के साथ आपको और कई अन्य जगहें भी घूमा जा सकता है। साथ ही गंगटोक का बाजार भी काफी प्रसिद्ध है जहां शॉपिंग करने में आपको बहुत मजा आएगा। यहां पहुंचना भी मुश्किल नहीं है इसलिए आप आसानी से यहां घूमने आ सकते है।

सिक्किम की खेचोपलरी झील

ये है सिक्किम की खेचोपलरी झील जो कि सिक्किम की वादियों में स्थित है। खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ये झील एक रहस्यमयी झील है। जो अपनी सुंदरता के लिए देश में काफी प्रसिद्ध है। इस झील को लोग विश पूरी करने वाली झील भी कहते है। कहा जाता है यहां विश मांगने से वो विश पूरी हो जाती है।

सिक्किम की खेचोपलरी झील
खेपोचेरी झील (सौजन्य-एक्स)

विश पूरी करने वाली झील

इस झील को देखने और अपनी विश पूरी करने लोग यहां दूर-दूर से आते है। यह झील आपको खेचोपलरी गांव में जाते ही बिल्कुल सामने ही देखने को मिलेगी।

दुपुकनी गुफा

खेचोपलरी झील के आसपास घूमने की कई जगह भी है। जिनमें से एक है दुपुकनी गुफा। दुपुकनी गुफा खेचोपलरी झील के पास ही स्थित है। यहां पहुंचने के लिए एक  आपको जंगल रास्ता पार करना होगा। जिसकी सुंदरता आपका मन मोह लेगी। ऐसी मान्यता है कि इस गुफा में भगवान शिव ने तपस्या की थी।

गंगटोक के स्थानीय बाजार

यहां आपको और भी कई जगहे देखने मिलगी। यहां घूमने के बाद अब गंगटोक जा सकते है। यहां उपलब्ध स्थानीय होटल में रूककर आप यहां के बाजार घूम सकते है और सामान भी खरीद सकते है।

gangatok market
गंगटोक (सौजन्य-एक्स)

ऐसे पहुंचे खेचोपलरी

इसके अलावा यहां मनान मंदिर या नामग्यांग स्तूप भी घूमने के लिए काफी सुंदर जगह हैं। यहां पहुंचने के लिए आप नजदीकी हवाई अड्डे से गंगटोक हवाई अड्डे तक आ सकते हैं। अगर रेल से आ रहे है तो आप नजदीकी रेलवे स्टेशन से गंगटोक के नया बाजार रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

इन जगहों का करें दीदार

यहां आने का सबसे अच्छा समय मानसून के महीने का होता है। यहां पहुंचकर आप आसानी से टैक्सी, रिक्शा या बस से खेचोपलरी पहुंच सकते हैं। यहां आने के बाद आप गंगटोक रॉयल पैलेस, बाबा मंगू भवन, त्सो ला झील जैसी जगहों का भी आनंद ले सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com